Lucknow : लेखपाल परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, लखनऊ में मुकदमा दर्ज
आयोग ने अपनी शिकायत में साफ किया है कि लेखपाल पद के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा राज्य के चवालीस जिलों के 861 परीक्षा केंद्रों पर पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और साफ-सुथरे ढंग से पूरी कराई गई थी। इसके बावजूद कुछ शरारती और अराजक तत्वों ने परीक्षा में शा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल मुख्य परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारियां फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। आयोग से मिली शिकायत के बाद लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की कड़ाई से जांच करने के लिए तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, जिनकी निगरानी में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
आयोग ने अपनी शिकायत में साफ किया है कि लेखपाल पद के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा राज्य के चवालीस जिलों के 861 परीक्षा केंद्रों पर पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और साफ-सुथरे ढंग से पूरी कराई गई थी। इसके बावजूद कुछ शरारती और अराजक तत्वों ने परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को भटकाने के लिए सोशल मीडिया पर झूठी और मनगढ़ंत बातें साझा कीं। इस हरकत के जरिए सरकार की छवि खराब करने और सरकारी कामकाज में रुकावट डालने की कोशिश की गई है। इससे पहले भी आयोग ने उम्मीदवारों से यह अपील की थी कि वे इंटरनेट या किसी अन्य माध्यम पर चल रही गलत खबरों और अफवाहों पर बिल्कुल भरोसा न करें। उम्मीदवार केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचनाओं को ही सही मानें। आयोग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को बिना किसी भेदभाव के पूरा किया जाएगा और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं होगा।
Also Click : Lucknow : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?




