Lucknow : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर विभागीय तैयारियों की जानकारी दी

ऊर्जा विभाग को निर्देशित किया गया है कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर विशेष रूप से रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, क्योंकि अधिकतर श्रद्धालु रात्रिकाल में यात्रा करते हैं। पूर्व व

Jul 9, 2025 - 00:37
 0  31
Lucknow : ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर विभागीय तैयारियों की जानकारी दी
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा

Lucknow: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जल निगम फील्ड हॉस्टल 'संगम', लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर विभागीय तैयारियों की जानकारी दी। श्रावण मास भगवान शिव की उपासना का पवित्र महीना है, जिसमें लाखों श्रद्धालु विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर पवित्र जल अर्पित करते हैं। सरकार का प्रयास है कि यह यात्रा श्रद्धा, सुरक्षा और स्वच्छता के साथ संपन्न हो। इस संबंध में ऊर्जा और नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की गई है।

ऊर्जा विभाग को निर्देशित किया गया है कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर विशेष रूप से रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, क्योंकि अधिकतर श्रद्धालु रात्रिकाल में यात्रा करते हैं। पूर्व वर्षों में कुछ स्थानों पर ऊंचे डीजे के बिजली तारों से टकराने की घटनाएं हुई थीं। इस पर नियंत्रण के लिए निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा मार्गों पर केवल निर्धारित ऊंचाई वाले डीजे वाहन ही चलें। साथ ही खुले ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बाउंड्री बनाने तथा बिजली के खंभों को इंसुलेट करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका समाप्त हो।

नगर विकास विभाग को निर्देशित किया गया है कि यात्रा मार्गों पर सभी स्ट्रीट लाइट्स को ठीक कराया जाए तथा संपूर्ण मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जाए। सभी पॉटहोल्स को समय रहते भर दिया जाए ताकि यात्रा सुगम हो सके। कांवड़ यात्रियों के ठहरने हेतु पंडालों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और स्वच्छता के लिए कूड़ा निस्तारण की पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही यात्रा मार्गों पर मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएं। महाकुंभ जैसे आयोजनों से प्रेरणा लेते हुए कांवड़ यात्रा मार्गों पर होर्डिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा और इसे एक ‘स्वच्छ त्योहार’ के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है।

Also Click : Lucknow : गोरखपुर के 07 प्रमुख मंदिरों के पर्यटन विकास पर 02.67 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow