Lucknow : बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर ऊर्जा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, दो अधिशासी अभियंता निलंबित

इसी के तहत मेरठ में तैनात अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को सरकारी कार्यों में लापरवाही करने के आरोप में तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही गाजियाबाद में तैनात अधिशासी अभियंता राहुल को भी अपने काम के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्का

May 24, 2026 - 21:59
 0  11
Lucknow : बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर ऊर्जा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, दो अधिशासी अभियंता निलंबित
Lucknow : बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर ऊर्जा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, दो अधिशासी अभियंता निलंबित

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देश पर बिजली विभाग में काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। ऊर्जा मंत्री ने साफ कहा है कि इस भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई और आम जनता की सुविधाओं को लेकर किसी भी स्तर पर सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी अपने काम में गैर-जिम्मेदार पाया जाएगा, उसकी जवाबदेही तय कर तुरंत कार्रवाई होगी।

इसी के तहत मेरठ में तैनात अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को सरकारी कार्यों में लापरवाही करने के आरोप में तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही गाजियाबाद में तैनात अधिशासी अभियंता राहुल को भी अपने काम के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विद्युत वितरण खंड द्वितीय गाजियाबाद में तैनात राहुल ने अपने विभागीय कर्तव्यों को निभाने में बड़ी ढील दी, जिसके कारण उन पर यह अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई। इसके अलावा गाजियाबाद के अधीक्षण अभियंता रामानंद को काम में रुचि न लेने और सुस्त रवैया अपनाने के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं मेरठ के मुख्य अभियंता पारेषण पश्चिम सत्येंद्र सिंह और आगरा के मुख्य अभियंता शैलेश गुप्ता को भी काम में लापरवाही के चलते कड़ी चेतावनी दी गई है।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता को बिना किसी रुकावट के अच्छी बिजली सप्लाई देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गर्मी के इस मौसम में बिजली की आपूर्ति, लोगों की शिकायतों का तुरंत निपटारा और जमीनी स्तर पर निगरानी को सबसे ऊपर रखा जाए ताकि जनता को बिजली संकट का सामना न करना पड़े।

Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow