Lucknow : छठ पर्व की तैयारियों के लिए मंत्री ए.के. शर्मा ने लक्ष्मण मेला घाट का निरीक्षण किया

मंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को कहा कि पर्व के समय बिना रुकावट बिजली पहुंचे ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। नगर निगम के अधिकारियों को घाट तक पहुंचने वाले

By INA News Desk
Oct 23, 2025 - 23:05
241 Views
Lucknow : छठ पर्व की तैयारियों के लिए मंत्री ए.के. शर्मा ने लक्ष्मण मेला घाट का निरीक्षण किया
छठ पर्व की तैयारियों के लिए मंत्री ए.के. शर्मा ने लक्ष्मण मेला घाट का निरीक्षण किया

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हो रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने को लक्ष्मण मेला घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा की पूरी तैयारी हो। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और सफाई का प्रतीक है, इसलिए घाटों पर सफाई अभियान चलाया जाए और कोई लापरवाही न हो।मंत्री ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को कहा कि पर्व के समय बिना रुकावट बिजली पहुंचे ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। नगर निगम के अधिकारियों को घाट तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर सफाई, फॉगिंग और रोशनी की व्यवस्था करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर नगर प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।सभी अधिकारी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिले। संबंधित विभागों के बीच तालमेल बनाकर समय पर सभी काम पूरे करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow