Lucknow : उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’  अभियान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश

उच्च शिक्षा मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेशभर के प्रमुख स्थानों एवं महिला महाविद्यालयों/छात्रावासों में ‘नारी शक्ति दीवार’ स्थापित की जाए, जहां महिलाएं अपने विचार व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर करेंगी तथा मानव श्रृंखला ब

Apr 14, 2026 - 22:43
 0  37
Lucknow : उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’  अभियान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश
Lucknow : उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’  अभियान, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश

  • उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय व क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई
  • विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में 15-16 अप्रैल को पदयात्रा का आयोजन
  • महिला महाविद्यालयों व छात्रावासों में ‘नारी शक्ति दीवार’ स्थापित होगी

लखनऊ : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने मंगलवार को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ के व्यापक प्रचार-प्रसार में उच्च शिक्षा विभाग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु उच्च शिक्षा विभाग के शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारयिों उच्च शिक्षा निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रदेश के समस्त क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बैठक में प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अभियान की गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

मंत्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली और भविष्य में मिलने जा रही है। 10 से 20 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 एवं 16 अप्रैल को प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ आयोजित की जाए, जिसमें प्रतिष्ठित एवं सामाजिक क्षेत्र की महिलाओं को नेतृत्व प्रदान किया जाए तथा बैनर, कार्ड एवं जनसंपर्क सामग्री का व्यापक उपयोग किया जाए। पदयात्राओं में ‘लखपति दीदी’ सहित महिला लाभार्थियों, एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों को जोड़ा जाएगा और महिलाओं की स्कूटी यात्राओं के माध्यम से भी अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेशभर के प्रमुख स्थानों एवं महिला महाविद्यालयों/छात्रावासों में ‘नारी शक्ति दीवार’ स्थापित की जाए, जहां महिलाएं अपने विचार व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर करेंगी तथा मानव श्रृंखला बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि मिस्ड कॉल नंबर एवं स्टिकर के माध्यम से जनसमर्थन जुटाया जाएगा और इनका उपयोग सभी कार्यक्रमों जैसे प्रेस वार्ता, पदयात्रा एवं सम्मेलन में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सैंड आर्ट, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, लोकगीत एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में व्यापक जनजागरूकता विकसित की जाएगी।

अभियान के सफल संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि उच्च शिक्षा परिषद के सचिव निजी विश्वविद्यालयों से समन्वय करेंगे, कुलसचिव सरकारी एवं अनुदानित महाविद्यालयों से संपर्क करेंगे, परीक्षा नियंत्रक स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों से समन्वय करेंगे तथा क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के सभी संस्थानों में कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करेंगे। विशेष सचिव राजकीय विश्वविद्यालयों की निगरानी करेंगे।

Also Click : Ballia : चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर ने महिला से ......, जांच में दोषी मिला क्राइम इंस्पेक्टर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow