Lucknow News : मंत्रिपरिषद बैठक में गाजियाबाद के मोदीनगर में डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त - उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों और संस्थागत विस्तार पर वि....

Jul 3, 2025 - 23:17
 0  34
Lucknow News : मंत्रिपरिषद बैठक में गाजियाबाद के मोदीनगर में डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त - उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

By INA News Lucknow.

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन, लखनऊ में सम्पन्न हुई  मंत्रिपरिषद की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े  महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। प्रदेश में निजी क्षेत्र के एक नए विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संरचनात्मक सुधारों और संस्थागत विस्तार पर विशेष बल दिया है। इसी क्रम में गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर में डॉ० के०एन० मोदी विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है। यह विश्वविद्यालय डॉ० के०एन० मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मास्यूटिकल्स एजुकेशन एण्ड रिसर्च ट्रस्ट द्वारा ग्राम बिसोखर व बेगमाबाद बुदाना, तहसील-मोदीनगर में लगभग 20.45 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा।प्रस्ताव के अनुसार उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 में संशोधन कर ‘उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश, 2025’ प्रख्यापित किया जाएगा, जिसके पश्चात विश्वविद्यालय को संचालन प्राधिकृति पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा।

Also Click : Lucknow News : प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के जून माह में कुल रू0 17982.96 करोड़ का राजस्व प्राप्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow