Lucknow News: 8 वर्षों में बिना सर्किल रेट बढ़ाए स्टांप विभाग ने अर्जित किया तिगुना राजस्व- रवींद्र जायसवाल

योगी की सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 31 मार्च, 2025 को वर्ष 2016-17 की तुलना में डाक्युमेंट 28 लाख 25 हजार 552 की तुलना में 50 लाख, 53 हजार, 783 हो गया है तथा 29 हजार, 9 सौ 47...

Apr 2, 2025 - 22:41
 0  46
Lucknow News: 8 वर्षों में बिना सर्किल रेट बढ़ाए स्टांप विभाग ने अर्जित किया तिगुना राजस्व- रवींद्र जायसवाल
स्टांप तथा पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल

सुशासन के चलते हर व्यक्ति की पहली पसंद बन गया उत्तर प्रदेश

By INA News Lucknow.

लखनऊ: प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि विगत 8 वर्षों में स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश स्टाम्प निबन्धन से प्राप्त आय सर्किल रेट बढ़ाये बिना लगभग तीन गुना हो गई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था बेहतर होने से प्रदेश में उद्योग लगने के कारण किसान नीति बनने से हर व्यक्ति की उत्तर प्रदेश में मकान, जमीन खरीदने एवं इन्वेस्टमेण्ट करने की इच्छा बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस नीति के कारण इज आफ डूइंग की स्थिति बेहतर हुई है।

योगी की सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर 31 मार्च, 2025 को वर्ष 2016-17 की तुलना में डाक्युमेंट 28 लाख 25 हजार 552 की तुलना में 50 लाख, 53 हजार, 783 हो गया है तथा 29 हजार, 9 सौ 47 करोड़ की राजस्व प्राप्त हुआ है। इस प्रकार लगभग तीन गुना डाक्युमेंट तथा तीन गुना राजस्व वृद्धि हुयी है।

Also Read: Lucknow News: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सर्वेक्षण की अवधि बढ़ी, भारत सरकार ने आवास योजना के सर्वेक्षण की अवधि बढ़ाई

स्टाम्प मंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति उसके पास अपने खाने-पीने आदि से खर्चा करके बचे हुए पैसों से मकान आदि बनवाने का प्रयास करता है। 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय लगभग 54 हजार थी आज उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 24 हजार लगभग है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश राज्य राजस्व में सरप्लस हो गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री की विकासवादी सोच उस पर काम करने की इच्छाशक्ति, नौजवानों, व्यापारियों के लिए बनायी गयी बेहतर नीतियों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 के पहले प्रतिवर्ष सर्किल रेट बढाया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री की सोच है कि भारत में सबके पास मकान हों। इसके लिए गरीबों के लिए पी०एम० आवास योजना के तहत मुफ्त आवास आवंटित किये गये हैं। प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री की सहयोगात्मक नीति के कारण मध्यम वर्ग भी अपने मकानों का आसानी से निर्माण करा पा रहे है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow