Lucknow News : ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला पंचायत राज अधिकारियों को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त जिला पंचायत राज अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...

Jun 19, 2025 - 00:13
 0  37
Lucknow News : ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला पंचायत राज अधिकारियों को लिखा पत्र

By INA News Lucknow.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त जिला पंचायत राज अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में शुरू हुये अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। वर्ष 2015 में योग दिवस की शुरूआत हुई थी उसके पश्चात धीरे-धीरे देश दुनिया में प्रचलित हो गया। इस वर्ष 11 वें योग दिवस को और भव्यता से मनाया जा रहा है।इस वर्ष योग दिवस 21 जून, 2025 को विशाखापटनम में प्रधान मंत्री की उपस्थिति में लगभग 5 लाख लोगों द्वारा योगाभ्यास कर योग दिवस को और भव्य बनाये जाने का लक्ष्य है।

Also Click : Lucknow News : मतदाता सूची में अपडेट होने के 15 दिनों के भीतर मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र मिलेंगे

उन्होंने प्रदेश के समस्त जिला पंचायत राज अधिकारियों से अपेक्षा की है कि प्रदेश के सुदूर अंचलों में रह रहे लोगों को योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास कराने की व्यवस्था कराने का कष्ट करें जिससे योगाभ्यास कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़े एवं योग कर स्वस्थ्य लाभ भी उठा सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow