Lucknow News : मतदाता सूची में अपडेट होने के 15 दिनों के भीतर मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र मिलेंगे
नई प्रणाली में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा एपिक बनाने से लेकर डाक विभाग के माध्यम से मतदाता को एपिक की डिलीवरी तक प्रत्येक ...
By INA News Lucknow.
लखनऊ: मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र (एपिक) की तेजी से डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने एक नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) शुरू की है, जिसके तहत मतदाता सूची में अपडेट होने के 15 दिनों के भीतर एपिक की डिलीवरी की जा सकेगी, जिसमें किसी मतदाता का नया नामांकन या मौजूदा मतदाता के किसी विवरण में बदलाव शामिल है। यह पहल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए ईसीआई द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों के अनुरूप है।
नई प्रणाली में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा एपिक बनाने से लेकर डाक विभाग के माध्यम से मतदाता को एपिक की डिलीवरी तक प्रत्येक चरण की वास्तविक समय पर ट्रैकिंग सुनिश्चित करेगी। मतदाताओं को प्रत्येक चरण पर एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिससे उन्हें उनके मतदाता पहचान पत्र की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।
Also Click : Lucknow News : शहरी गरीबों को स्वच्छ, स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना रहेगी प्राथमिकता-अपूर्वा दुबे
इस उद्देश्य के लिए ईसीआई ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए ईसीआईनेट प्लेटफ़ॉर्म पर एक समर्पित आईटी मॉड्यूल पेश किया है। नया आईटी प्लेटफ़ॉर्म मौजूदा सिस्टम को फिर से तैयार करके और वर्कफ़्लो को सुव्यवस्थित करके मौजूदा प्रक्रिया को बदल देगा। डाक विभाग के एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफ़ेस (एपीआई) को निर्बाध डिलीवरी के लिए ईसीआईनेट के साथ एकीकृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य डेटा सुरक्षा बनाए रखते हुए सेवा वितरण को बढ़ाना है। अपने सभी मतदाताओं को शीघ्र और कुशल निर्वाचन सेवाएँ प्रदान करना भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का एक प्रमुख फोकस क्षेत्र है। यह याद किया जा सकता है कि पिछले चार महीनों में आयोग ने मतदाताओं और अन्य हितधारकों के लाभ के लिए कई पहल की हैं।
What's Your Reaction?











