Lucknow : गणतंत्र दिवस पर अमृत सरोवरो पर राष्ट्र प्रेम की भावना से परिपूर्ण कार्यक्रमों की होगी गूंज - केशव प्रसाद मौर्य

समस्त जनपदों में स्थित ग्राम पंचायतों में निर्मित 'अमृत सरोवरों' पर भव्य उत्सव आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं । इस संबंध में जनपदों के समस्त उपायुक्त,श्रम रोजगार

By INA News Desk
Jan 25, 2026 - 22:37
10 Views
Lucknow : गणतंत्र दिवस पर अमृत सरोवरो पर राष्ट्र प्रेम की भावना से परिपूर्ण कार्यक्रमों की होगी गूंज - केशव प्रसाद मौर्य
Lucknow : गणतंत्र दिवस पर अमृत सरोवरो पर राष्ट्र प्रेम की भावना से परिपूर्ण कार्यक्रमों की होगी गूंज - केशव प्रसाद मौर्य

  • गांवों में बने अमृत सरोवरों पर मनाया जाएगा गणतन्त्र दिवस, फहराया जायेगा तिरंगा
  • तिरंगा यात्रा, वृक्षारोपण, प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे आयोजित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गणतंत्र दिवस को समारोह पूर्वक पूरे उत्साह, उल्लास व उमंग के वातावरण मे भव्य तरीके से मनाने के लिये ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में, ग्राम्य विकास की ओर से समस्त जनपदों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं। गणतन्त्र दिवस के उत्सव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके, इस हेतु विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को ससमय तैयारी करने और कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रदेश की ग्राम पंचायतों में निर्मित और विकसित किये गये सभी अमृत सरोवर स्थलों पर गणतन्त्र दिवस आयोजित के निर्देश दिये गये हैं। इस आयोजन को शानदार व सफल बनाने के लिए, सभी की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है, जिस हेतु गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य पर अमृत सरोवर स्थलों पर किसी स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्रता के बाद शहीद हुए किसी व्यक्ति के परिवार के सदस्य, किसी स्थानीय पद्म पुरस्कार विजेता, या स्थानीय ग्राम पंचायत के किसी वरिष्ठ नागरिक द्वारा तिरंगा फहराया जाने के निर्देश निर्गत किये गये हैं। इन व्यक्तियों का सम्मान किया जाना और उन्हें गौरवपूर्ण स्थान दिये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं।

समस्त जनपदों में स्थित ग्राम पंचायतों में निर्मित 'अमृत सरोवरों' पर भव्य उत्सव आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं । इस संबंध में जनपदों के समस्त उपायुक्त,श्रम रोजगार को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश निर्गत किए गए हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह और स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी होगी। उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए सरोवरों पर कई गतिविधियां होंगी। जिसमें सरोवरों के महत्व को समझाने के लिए 'हैरिटेज वॉक' निकाली जाएगी । छात्रों के लिए जल संरक्षण और पर्यावरण थीम पर पेंटिंग, निबंध और कविता प्रतियोगिताएं होंगी । सरोवरों पर सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे और जहाँ संभव हो, वहाँ ड्रोन व लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा । स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक और प्रेरक कहानियां सुनाई जाएंगी । 

आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य जहाँ स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान देश के वीर सपूतो के जीवन संस्मरणो की याद ताजा करने व नयी पीढ़ी मे देश प्रेम की भावना को बलवती बनाना है,वहीँ जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और ग्रामीण समाज को राष्ट्रभक्ति के उत्सव से जोड़ना भी है।

Also Click : डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow