Lucknow : विदेशों में रहने वाले यू0पी0 निवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस नेें अपनी जड़ों से जुड़ने का अनूठा अवसर दिया- जयवीर सिंह
24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का उत्सव अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी व्यापक रूप से मनाया गया। मालदीव, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, रूस, मंगोलिया, सिंगापुर, श्रीलंका और म्यां
यू0पी0 दिवस की विदेशों में भी धूम, उत्तर प्रदेश को इस आयोजन के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं मिली
लखनऊ : उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के तीन दिवसीय समारोह (24-26 जनवरी) की शुरुआत के साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना ने भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़कर राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान दर्ज कराई। उद्घाटन दिवस पर उत्तर प्रदेश दिवस का उत्सव न केवल प्रदेश के कोने-कोने में, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और दुनिया के अनेक देशों में भी आयोजित किया गया। यह व्यापक सहभागिता उत्तर प्रदेश के प्रवासी समुदाय के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव, प्रदेश की समृद्ध विरासत-परंपराओं और आधुनिक भारत में उसकी बढ़ती भूमिका को रेखांकित करती है।
24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का उत्सव अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी व्यापक रूप से मनाया गया। मालदीव, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, रूस, मंगोलिया, सिंगापुर, श्रीलंका और म्यांमार सहित लगभग 15 देशों में आयोजित कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश से जुड़े प्रवासी समुदाय एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फिल्म प्रदर्शन और संवादात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, कलात्मक परंपराओं और विकसित होती पहचान को प्रस्तुत किया गया, जिससे विदेशों में बसे भारतीय समुदायों में गर्व और आत्मीयता की भावना और प्रबल हुई।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जापान के ओसाका-कोबे, फ्रांस के सेंट डेनिस, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, श्रीलंका के जाफना, यूनाइटेड किंगडम तथा यूरोप के लिथुआनिया में स्थित भारतीय मिशनों एवं वाणिज्य दूतावासों द्वारा भेजे गए संदेशों ने उत्तर प्रदेश की वैश्विक पहचान और प्रतिष्ठा को नया आयाम दिया।
रूस स्थित भारतीय दूतावास में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को केंद्र में रखते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास एवं टैगोर सेंटर में प्रदेश की समृद्ध परंपराओं, प्रमुख पर्यटन स्थलों और जीवंत कला रूपों को प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रदेश को परंपरा और प्रगति के संगम के रूप में प्रदर्शित किया गया। मंगोलिया, सिंगापुर, म्यांमार, श्रीलंका, सेंट डेनिस, कांगो डीआर और जाफना से भी इसी प्रकार के आयोजनों की जानकारी आधिकारिक मिशन संचार माध्यमों के माध्यम से प्राप्त हुई। व्यापक जनसंपर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो संदेश भी प्रदर्शित किया गया।
उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के पहले दिन देश के लगभग 20 राज्यों में भी उत्सव का माहौल रहा। वरिष्ठ नेताओं एवं उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक पहचान और विकास यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया गया। दिल्ली, तेलंगाना, गुजरात, असम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, तमिलनाडु और गोवा सहित कई राज्यों में आयोजन हुए। इसके अतिरिक्त, दिल्ली में उपराज्यपाल कार्यालय, मुंबई, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पंजाब समेत अनेक स्थानों पर स्मरणीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रदेश भर में पहले ही दिन उत्तर प्रदेश दिवस का उत्सव जनपदों में व्यापक रूप से मनाया गया। 24 जनवरी को सिद्धार्थनगर, भदोही, हाथरस, एटा, सोनभद्र, चंदौली, कन्नौज, औरैया, बहराइच, संभल, श्रावस्ती, कानपुर, कुशीनगर, बिजनौर, इटावा, चित्रकूट, गाजीपुर, गोंडा सहित लगभग 30 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि श्पहले ही दिन उत्तर प्रदेश दिवस का इतने व्यापक स्तर पर मनाया जाना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के लोग, चाहे वे कहीं भी निवास करते हों, अपनी जड़ों से गहराई से जुड़े हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर वैश्विक महानगरों तक आयोजित कार्यक्रम यह दर्शाते हैं कि उत्तर प्रदेश अपनी विरासत से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रगति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर रहा है।श्
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने बताया कि श्राज्य नेतृत्व की दूरदर्शी परिकल्पना को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश दिवस ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सशक्त पहचान बनाई है। भारतीय मिशनों और दूतावासों की सक्रिय सहभागिता से आयोजित कार्यक्रमों ने न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक दर्शकों से जोड़ा, बल्कि शिल्प, व्यंजन और पर्यटन संभावनाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विविधता को विश्व पटल पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
Also Click : डिजिटल माध्यम से योगी सरकार की रोजगारपरक योजनाओं को आम जन तक पहुंचा रहा यूपीकॉन
What's Your Reaction?











