Lucknow News: तिलक हॉल में 'Making an Impact by Daring to Do Differently' पर चर्चा, मुख्य सचिव ने प्रशासन में नवाचार पर दिया जोर

लखनऊ के तिलक हॉल में आयोजित पैनल चर्चा में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल और पूर्व दूरसंचार सचिव जे.एस. दीपक ने प्रशासनिक नवाचार और नेतृत्व क्षमता पर अपने विचार साझा किए।

By INA News Desk
Nov 12, 2026 - 22:10
8 Views
Lucknow News: तिलक हॉल में 'Making an Impact by Daring to Do Differently' पर चर्चा, मुख्य सचिव ने प्रशासन में नवाचार पर दिया जोर
Advertisement
Advertisement

लखनऊ: विधानसभा स्थित तिलक हॉल में 'मेकिंग एन इम्पैक्ट बाय डेयरिंग टू डू डिफरेंटली' विषय पर एक विशेष पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने हिस्सा लेते हुए प्रशासनिक सेवाओं में नवाचार, सकारात्मक सोच और पारंपरिक कार्यशैली से हटकर कुछ नया करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणामों के लिए अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता और लीक से हटकर काम करने का साहस होना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव ने पूर्व दूरसंचार सचिव जे.एस. दीपक के प्रशासनिक अनुभवों और उनकी कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके जे.एस. दीपक एक दूरदर्शी अधिकारी रहे हैं। उनकी पुस्तक 'आई डेयर्ड टू डायल डिफरेंटली' प्रशासनिक जीवन की चुनौतियों, निर्णय लेने की प्रक्रिया और उससे मिलने वाली सीख को प्रभावी ढंग से सामने रखती है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह किताब लोकसेवा से जुड़े अधिकारियों के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक साबित होगी। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने उनके और उनके परिवार के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

इस मौके पर पुस्तक के लेखक और पूर्व दूरसंचार सचिव जे.एस. दीपक ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणाम देने वाला बनाने के लिए पुरानी कार्यशैली से आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल तय नियमों का पालन करना ही काफी नहीं है, बल्कि जनहित में सार्थक बदलाव लाने के लिए समय पर निर्णय लेने और नए प्रयोग करने की इच्छाशक्ति भी होनी चाहिए।

पैनल चर्चा में एयर इंडिया के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रोहित नंदन ने भी अपने प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर नेतृत्व और संस्थागत कार्यसंस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रम डॉ. आशीष कुमार गोयल, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी रतन चौहान, प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान और प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला समेत विभिन्न विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement