Lucknow : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में समाज कल्याण विभाग पहली बार लेगा हिस्सा, दिखेगा समावेशी विकास

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के ऐसे उद्यमियों को ट्रेड शो में आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्हें उद्यम स्थापित करने में समाज कल्याण विभाग ने सहायता दी है। स्टॉ

Sep 22, 2025 - 00:15
40 Views
Lucknow : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में समाज कल्याण विभाग पहली बार लेगा हिस्सा, दिखेगा समावेशी विकास
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में समाज कल्याण विभाग पहली बार लेगा हिस्सा, दिखेगा समावेशी विकास

लखनऊ : ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहली बार समाज कल्याण विभाग भाग लेगा। ट्रेड शो में विभाग के स्टॉल पर समावेशी विकास की झलक दिखेगी। यह जानकारी समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन में भाग लेने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के 20 बच्चों का चयन किया जा रहा है। इसमें 10 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। ये बच्चे पारंपरिक परिधान में भाग लेंगे।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के ऐसे उद्यमियों को ट्रेड शो में आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्हें उद्यम स्थापित करने में समाज कल्याण विभाग ने सहायता दी है। स्टॉल पर समावेशी विकास के साथ विकसित भारत की कल्पना की भी झलक दिखेगी।

यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश सरकार का प्रमुख बी2बी और बी2सी आयोजन है, जो राज्य की औद्योगिक प्रगति, उद्यमिता और वैश्विक व्यापार क्षमता को प्रदर्शित करता है। इसकी थीम 'परंपरा, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का संगम' है। रूस को पार्टनर देश बनाया गया है। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले इस मेले में विभिन्न विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था, ओडीओपी उत्पादों और जीआई-टैग वाली वस्तुओं को बढ़ावा देंगे।

Also Click : Gorakhpur : जन विश्वास बनाए रखना ही कारोबार की सबसे बड़ी पूंजी : सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow