Lucknow : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का यूपी में बड़ा कीर्तिमान, 100% ओडीएफ प्लस राज्य बना उत्तर प्रदेश। 

योजना के द्वितीय चरण में ओ.डी.एफ के स्थायित्व के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश की ग्राम पंचायतों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में 95,767 गांवों ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट

Mar 9, 2026 - 21:51
 0  7
Lucknow : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का यूपी में बड़ा कीर्तिमान, 100% ओडीएफ प्लस राज्य बना उत्तर प्रदेश। 
Lucknow : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का यूपी में बड़ा कीर्तिमान, 100% ओडीएफ प्लस राज्य बना उत्तर प्रदेश। 

  • ग्रामीण स्वच्छता में यूपी अव्वल, प्रथम चरण में 2.74 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण। 
  • स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के द्वितीय चरण में 57 लाख से अधिक व्यक्तिगत और 59 हजार से ज्यादा सामुदायिक शौचालयों का निर्माण। 
  • देश में सर्वाधिक शौचालय निर्माण करने वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश। 
  • स्वच्छता के क्षेत्र में ग्राम पंचायतें बन रहीं मिसाल, सरकार दे रही विशेष प्राथमिकता- पंचायती राज मंत्री

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों और पंचायती राज विभाग की प्रभावी कार्यशैली के चलते स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रथम चरण में प्रदेश को 100 प्रतिशत ओडीएफ राज्य घोषित किया जा चुका है, जो ग्रामीण स्वच्छता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और जनसहभागिता का परिणाम है।

योजना के द्वितीय चरण में ओ.डी.एफ के स्थायित्व के साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश की ग्राम पंचायतों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में 95,767 गांवों ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों के साथ स्वयं को ओडीएफ+ घोषित किया है, जबकि 94,723 से अधिक गांवों को ओडीएफ प्लस का दर्जा प्राप्त हो चुका है। यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता और बेहतर प्रबंधन को दर्शाती है।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रदेश में 2.74 करोड़ से अधिक इज्जत घर/व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक शौचालय निर्माण करने वाला राज्य बनकर उभरा है। वहीं मिशन के द्वितीय चरण (फेज-2) के अंतर्गत अब तक 57,25,291 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए 59,165 सामुदायिक शौचालयों का भी निर्माण किया गया है।

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ग्रामीण स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के साथ-साथ उनके नियमित उपयोग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पंचायती राज मंत्री ने कहा कि प्रदेश की ग्राम पंचायतें स्वच्छता के क्षेत्र में देश के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं और सरकार भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।  

निदेशक पंचायती राज विभाग अमित कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को जन आंदोलन का स्वरूप मिला है। ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य अब ओडीएफ प्लस की दिशा में और अधिक ग्राम पंचायतों को जोड़ते हुए स्वच्छता को स्थायी आदत बनाना है।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow