Lucknow : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल मैनपुरी में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में होगे शामिल
प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण तथा वनावरण में वृद्धि करने के लिए 09 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्र
Lucknow : उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह कल 09 जुलाई, 2025 को सुबह 09ः00 बजे सैनिक स्कूल, मैनपुरी में आयोजित वृक्षारोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। इसके उपरांत पूर्वान्ह 10ः30 बजे उझैया फकीरपुर, मैनपुरी में भी आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने पर्यावरण संरक्षण तथा वनावरण में वृद्धि करने के लिए 09 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए है। गत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी पूरे प्रदेश में पौधरोपण कार्यक्रम एक महाभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कल एक दिन में 37 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न विभागों को अलग-अलग वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए है। यह अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
What's Your Reaction?











