Lucknow : खुद मुसलमान क्यों नहीं बन जाते रामजी लाल सुमन - डॉ.निर्मल

डॉ. निर्मल ने कहा कि धर्मान्तरण कोई विकल्प नहीं है अपनी लड़ाई व्यवस्था में रहकर ही लडऩी होगी।खुशी इस बात की है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्याप्त कु

Jul 27, 2025 - 22:10
 0  127
Lucknow : खुद मुसलमान क्यों नहीं बन जाते रामजी लाल सुमन - डॉ.निर्मल
रामजी लाल सुमन

सपा सरकार में ही सबसे ज्यादा हुआ दलितों का उत्पीडऩ, इस पर क्या कहेंगे सपा सांसद

By डा. लालजी प्रसाद निर्मल, सदस्य विधान परिषद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के पूर्व चेयरमैन और विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि अगर उत्पीडऩ के कारण दलित धर्मान्तरण करके मुस्लिम या ईसाई बन रहा है तो दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीडऩ सपा सरकार में ही हुआ तो उस समय दलित समाज के लोगों ने धर्मांतरण क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि खुद सपा सांसद रामजीलाल सुमन भी अपना उत्पीडऩ होने और सम्मान न मिलने की बात कहते हैं तो वह खुद क्यों मुस्लिम नहीं हो जाते।

डॉ. निर्मल ने कहा कि धर्मान्तरण कोई विकल्प नहीं है अपनी लड़ाई व्यवस्था में रहकर ही लडऩी होगी। खुशी इस बात की है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्याप्त कुरीतियों और जाति भेदभाव के नाम पर सख्त रुख अपनाया है इसी का नतीजा है कि यूपी में दलित उत्पीडऩ की घटनाओं में काफी कमी आई हैं और अगर कहीं किसी जिले से दलित उत्पीडऩ की घटनाओं की जानकारी होती है तो वे उत्पीडऩ करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हैं। आज विभिन्न योजनाओं के तहत दलितों का सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। सपा ने अपने कार्यकाल में डा अंबेडकर को अपमानित कर उनकी पहचान मिटाने की कोशिश की थी वहीं मोदी योगी की सरकार डा आंबेडकर को सम्मानित कर उनके बड़े बड़े स्मारक बनवा रहे हैं ,उनकी इसी नीति से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व में दलित समाज भाजपा से जुड़ रहा है। अब दलित धर्मान्तरण नहीं कर रहा, इसीलिए उसे धन का लालच देकर मुस्लिम-ईसाई बनाया जा रहा है और ऐसे छाँगुरों के ख़िलाफ़ योगी सरकार कठोरतम कार्यवाही कर रही है जिसका दलितों की ओर से स्वागत किया जा रहा है।

Also Click : Lucknow : यूपीसीडा का हरित औद्योगिक मॉडल बना मिसाल, जल संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में योगी सरकार की ठोस पहल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow