Lucknow : 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को योगी सरकार कर रही मजबूत
योगी सरकार ने विद्यालय स्तर पर प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 में नवीन नामांकन प्रक्रिया को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा व्यवस्था से बाहर न रहे और प्रत्येक छात्र का डि
- 3.44 करोड़ से अधिक छात्रों का डेटा अपडेट, बेसिक शिक्षा स्तर पर 90 प्रतिशत से अधिक छात्र रिकॉर्ड अपडेट
- तकनीक आधारित शिक्षा प्रबंधन का नया मॉडल तैयार कर रही योगी सरकार
- छात्र प्रोग्रेशन अभियान तेज, डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को सरकार दे रही नई गति
लखनऊ। योगी सरकार अब शिक्षा व्यवस्था को स्कूलों और नामांकन तक सीमित नहीं रखते हुए 4.24 करोड़ से अधिक छात्रों की पूरी शैक्षिक यात्रा को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर प्रदेश में तकनीक आधारित शिक्षा प्रबंधन का नया मॉडल तैयार कर रही है। यू-डायस पोर्टल पर शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए चलाए जा रहे छात्र प्रोग्रेशन अभियान के अंतर्गत अब तक 3.44 करोड़ से अधिक छात्रों का डेटा अपडेट किया जा चुका है, जबकि बेसिक शिक्षा स्तर पर 90 प्रतिशत से अधिक छात्र रिकॉर्ड डिजिटल रूप से अपडेट हो चुके हैं।
प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था अब केवल कक्षाओं तक सीमित न रहकर डेटा आधारित मॉनिटरिंग, डिजिटल ट्रैकिंग और प्रत्येक बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने वाले मजबूत सिस्टम की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। योगी सरकार की यह पहल दिखाती है कि अब शिक्षा प्रबंधन को पूरी तरह तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है।
यू-डायस 2025-26 की गतिविधियां पूर्ण होने के बाद से छात्र प्रोग्रेशन गतिविधि का लिंक एनआईसी, नई दिल्ली द्वारा सक्रिय किया गया था। इसके बाद शासन स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए छात्र विवरण अपडेट करने का अभियान मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। 18 मई 2026 तक जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में लगभग 4,24,88,000 छात्रों के सापेक्ष 3.44 करोड़ से अधिक छात्रों का प्रोग्रेशन और अपडेटेशन कार्य पूरा हो चुका है।
बेसिक शिक्षा स्तर पर लगभग 1,80,17,000 छात्रों में से अधिकांश छात्रों का डेटा अपडेट किया जा चुका है। वहीं माध्यमिक शिक्षा स्तर पर भी छात्र डेटा अपडेटेशन का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
डेटा आधारित शिक्षा मॉडल को मिल रही मजबूती
प्रदेश सरकार अब शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह डेटा आधारित बनाने की दिशा में काम कर रही है। छात्र प्रोग्रेशन, नामांकन, उपस्थिति और शैक्षिक स्थिति की डिजिटल मॉनिटरिंग से पारदर्शिता बढ़ने के साथ योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को भी मजबूती मिल रही है।
नवीन नामांकन प्रक्रिया को भी मिल रही गति
योगी सरकार ने विद्यालय स्तर पर प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 में नवीन नामांकन प्रक्रिया को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा व्यवस्था से बाहर न रहे और प्रत्येक छात्र का डिजिटल रिकॉर्ड समय पर पोर्टल पर उपलब्ध हो।
डिजिटल मॉनिटरिंग से मजबूत हो रही शिक्षा व्यवस्था
योगी सरकार पहले ही मिशन प्रेरणा, निपुण भारत मिशन, स्मार्ट क्लास और तकनीक आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था के माध्यम से शिक्षा प्रणाली को आधुनिक स्वरूप देने पर काम कर रही है। अब यू-डायस प्रोग्रेशन प्रणाली को मजबूत कर छात्रों की शैक्षिक यात्रा को डिजिटल रूप से ट्रैक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शिक्षा व्यवस्था की डिजिटल मॉनिटरिंग मजबूत होने और प्रत्येक छात्र का रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से पोर्टल पर उपलब्ध होने से योजनाओं का लाभ सही बच्चों तक तेजी से पहुंचाना आसान होगा। साथ ही इससे शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन और प्रभावी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित हो सकेगी।
Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच
What's Your Reaction?




