Maha Kumbh 2025: नेत्रकुम्भ पहुंचे CM योगी, सेवा कार्यों के लिए की सराहना, नेत्रकुम्भ का किया निरीक्षण 

CM योगी को बताया गया कि नेत्रकुम्भ में 1.63 लाख चश्मे वितरित किए गए हैं। CM के कार्यक्रम को देखते हुए नेत्रकुम्भ की सेवा को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। पहले 26 फरवरी को इसका समापन ...

By INA News Desk
Feb 27, 2025 - 21:30
159 Views
Maha Kumbh 2025: नेत्रकुम्भ पहुंचे CM योगी, सेवा कार्यों के लिए की सराहना, नेत्रकुम्भ का किया निरीक्षण 

सार-

  • श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं और प्रबंधन के विषय में ली जानकारी  
  • सेवाभाव के लिए CM योगी ने सभी डॉक्टरों और आयोजकों को दी बधाई 
  • CM योगी ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर दिया जोर 
  • नेत्रकुम्भ में 2.37 लाख मरीजों की जांच के साथ ही 1.63 लाख चश्मे किए गए वितरित
  • CM ने बड़े हनुमान मंदिर में किए दर्शन, महाकुम्भ की सफलता के लिए सभी संतों का जताया आभार

By INA News Maha Kumbh Nagar.

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज दौरे पर गुरुवार को महाकुम्भ में चल रहे नेत्रकुम्भ का निरीक्षण कर यहां किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने सबसे पहले गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद आयोजन में लगे प्रमुख लोगों से मुलाकात की। फिर उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण कर डॉक्टरों और आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत भी की। CM ने नेत्रकुम्भ की भव्यता और प्रबंधन की प्रशंसा की।डॉक्टरों ने उन्हें पूरी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। CM को बताया गया कि महाकुम्भ के दौरान नेत्रकुंभ में 2.37 लाख मरीजों की यहां जांच की गई है।

  • चश्मा वितरण का बड़ा लक्ष्य

CM योगी को बताया गया कि नेत्रकुम्भ में 1.63 लाख चश्मे वितरित किए गए हैं। CM के कार्यक्रम को देखते हुए नेत्रकुम्भ की सेवा को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।पहले 26 फरवरी को इसका समापन होना था, लेकिन बाद में इसकी तिथि 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई। निरीक्षण के दौरान CM योगी ने विशेषज्ञों से पूछा कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों को किस तरह व्यवस्थित इलाज दिया जा सका।जिस पर डॉक्टरों ने बताया कि यह कठिन कार्य था, लेकिन सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते सफलता मिली। CM ने इस सेवाभाव के लिए सभी डॉक्टरों और आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की जरूरत बताई।

  • CM योगी ने बड़े हनुमान जी के किए दर्शन 

CM योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ की सफलता के लिए आभार प्रकट करने प्रयागराज स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने महाबली हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया और मंदिर के सभी पुजारियों को प्रणाम किया।CM का पूजन मंदिर के महंत एवं श्रीमठ बाघम्बरी पीठाधीश्वर पूज्य बलवीर गिरि जी महाराज ने संपन्न कराया। इसके बाद CM ने बड़े हनुमान की आरती की। जिसके बाद CM को अंग वस्त्र एवं बड़े हनुमान जी की तस्वीर भेंट की गई।बलवीर गिरि महाराज ने CM को महाकुम्भ के ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। मंदिर के पुजारी सूरज पाण्डेय जी महाराज ने बताया कि महाकुम्भ की सफलता के लिए संत समाज ने CM योगी आदित्यनाथ को आशीर्वाद प्रदान किया।CM ने बड़े हनुमान जी का आशीर्वाद लेते हुए संतों और पुजारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही महाकुम्भ के आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow