Maha Kumbh 2025: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने परिवार संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

CM मोहन यादव ने कहा, "आज मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं और यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाई। यह अनुभव अविस्मर...

Feb 8, 2025 - 22:12
 0  21
Maha Kumbh 2025: मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने परिवार संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रदेशवासियों की ओर से लगाई आस्था की डुबकी, अनुभव को बताया अविस्मरणीय

By INA News Maha Kumbh Nagar.

मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को महाकुम्भ 2025 में अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ को इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

  • तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आस्था का संगम

CM मोहन यादव ने कहा, "आज मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं और यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाई। यह अनुभव अविस्मरणीय है।"

  • योगी (Yogi) सरकार को शुभकामनाएं

उन्होंने कहा, "मैं उत्तर प्रदेश सरकार एवं CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ जी को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने इस भव्य महाकुंभ का कुशलता से आयोजन किया।"

संगम स्नान पर CM के साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने महाकुम्भ की भव्यता, दिव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का अद्भुत संगम बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow