Uttrakhand News: अपने बचपन के स्कूल पहुंचे CM Yogi, पुरानी यादों को किया ताजा, निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन

CM Yogi ने कहा कि पिछले एक साल से इन स्कूलों में कई गतिविधियां शुरू की गई हैं। इसका अनुभव बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की झलक से किया जा सकता है। हम भी पीछे ...

Feb 8, 2025 - 22:05
 0  25
Uttrakhand News: अपने बचपन के स्कूल पहुंचे CM Yogi, पुरानी यादों को किया ताजा, निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन

मुख्यांश-

  • प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार कर रही है उत्तराखंड (Uttrakhand) सरकार- CM
  • CM Yogi ने चार स्कूलों का किया निरीक्षण
  • बोले- किसी को ज्ञानवान बनाने से बढ़िया पुण्य का कार्य कोई नहीं
  • सीएसआर फंड से हुआ है इन स्कूलों का कायाकल्प

By INA News Uttrakhand.

पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ शनिवार को यमकेश्वर ब्लॉक के थांगड़ प्राइमरी स्कूल के उस क्लासरूम में पहुंचे, जहां उन्होंने बचपन में शिक्षा ली थी। CM Yogi ने यहां यमकेश्वर के चार स्कूलों का दौरा किया, जहां छोटे-छोटे बच्चों ने उनके स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। CM Yogi ने पौड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड (Uttrakhand) सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करने में लगी है, यहां बदलाव दिख रहा है।CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड (Uttrakhand) दौरे के आखिरी दिन प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी का दौरा किया। CM Yogi ने कहा कि काफी दिनों बाद यहां आया हूं। इस बार विद्यालय का काफी कायाकल्प हो गया है, विद्यालय का भवन भी बदल गया है।श्रीमद्भागवत गीता में कहा गया है कि किसी को ज्ञानवान बनाने से बढ़िया पुण्य का कार्य कोई नहीं है, इसके लिए आधार तैयार करने का कार्य यहां हो रहा है। उत्तराखंड (Uttrakhand) सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन को साकार करने में लगी है।

  • स्कूलों में तकनीक के सहयोग से साधनों को बेहतर ढंग से किया जा सकता है लागू

CM Yogi ने कहा कि पिछले एक साल से इन स्कूलों में कई गतिविधियां शुरू की गई हैं। इसका अनुभव बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की झलक से किया जा सकता है। हम भी पीछे न रहें, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। तकनीक का प्रयोग कर साधनों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं होती, बल्कि इसमें समाज की भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।जब समाज शिक्षा को प्राथमिकता और योगदान देगा, तभी बेहतर व उज्ज्वल भविष्य़ की नींव रखी जा सकती है। CM Yogi ने कहा कि जब हम लोग यहां पढ़ते थे, तब स्थितियां कुछ और थीं। साधन नहीं थे, फिर भी बड़ी संख्या में यहां बच्चे पढ़ते थे, लेकिन हमारे गुरुजनों ने सीमित साधन में व्यवस्था अनुशासित करके रखा था। 

  • सीएसआर फंड से इन स्कूलों का हुआ कायाकल्प

CM Yogi आदित्यनाथ ने अपनी बचपन की शिक्षा इन विद्यालयों में ली थी। उत्तर प्रदेश का CM बनने के बाद उन्होंने इन विद्यालयों को साधन-संपन्न बनाया। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) की तरफ से सीएसआर फंड के तहत इन स्कूलों का कायाकल्प हुआ है। CM Yogi ने इन कार्यों का निरीक्षण किया, फिर यहां हुए कार्यों का उद्घाटन किया।सबसे ज्यादा अधिक समय उन्होंने ठांगर प्राइमरी स्कूल में बिताया। यहां बच्चों ने CM Yogi के स्वागत में गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। CM Yogi ने बच्चों को चॉकलेट बांटे और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने उस क्लास रूम में भी समय बिताया, जहां उन्होंने कक्षा पांच तक की पढ़ाई की है।इस दौरान CM Yogi ने कहा कि आज, सरकार के साथ-साथ निजी संस्थाएं भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रही हैं और क्षेत्र के विद्यालयों के विकास में योगदान दे रही हैं।सरकार और समाज मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कार्य कर रहे हैं, जिससे सरकारी विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है। अब शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे इन संसाधनों का सदुपयोग कर बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करें।

  • स्कूलों में उपलब्ध कराई गई हैं बेहतर सुविधाएं

CM Yogi के दौरे को लेकर इन सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में 16, ठांगर में 22, जूनियर हाई स्कूल कांडी में 32 और जूनियर हाई स्कूल ठांगर में 30 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। सीएसआर फंड से प्राथमिक विद्यालय ठांगर और उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर में कंप्यूटर प्रयोगशाला भी बनाई गई हैं, जिसमें 10-10 कंप्यूटर हैं।इसके अलावा वर्चुअल क्लास के लिए अलग से लैब्स भी तैयार की गई हैं। विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर व सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी भी शामिल हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालयों की सुविधा, पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। इन विद्यालयों को सीएसआर फंड से नवीनीकरण कार्य के साथ-साथ फर्नीचर भी उपलब्ध कराया गया है। CM Yogi ने निरीक्षण कर बच्चों के लिए और अधिक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड (Uttrakhand) के CM पुष्कर सिंह धामी, पूर्व CM तीरथ सिंह रावत, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow