Maha Kumbh 2025: प्रयागराज (Prayagraj) रेलवे ने 2 दिन में 700 से अधिक ट्रेनें चलाकर श्रद्धालुओं को पहुंचाया उनके घर

मौनी अमावस्या का पर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) का सबसे बड़ा स्नान पर्व माना जाता है। परंपरा अनुसार इस दिन करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने प्रयागराज (Prayagraj) आते...

Jan 31, 2025 - 21:55
 0  16
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज (Prayagraj) रेलवे ने 2 दिन में 700 से अधिक ट्रेनें चलाकर श्रद्धालुओं को पहुंचाया उनके घर

सार-

  • प्रयागराज (Prayagraj) के स्टेशनों से पिछले दो दिनों में चली रिकार्ड 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें 
  • मौनी अमावस्या पर्व के लिए प्रयाग रेलवे ने रिकार्ड मेला स्पेशल ट्रेनों का किया सफल संचालन 
  • 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को प्रयागराज (Prayagraj) रेलवे ने सुरक्षित पहुंचाया उनके गंतव्य स्टेशन 
  • होल्डिंग एरिया और कलर कोडेड आश्रय स्थलों के जरिये सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा का संचालन 
  • कंट्रोल रूम से रेलवे के आला अधिकारी भीड़ प्रबंधन की करते रहे निगरानी और संचालन 

By INA News Maha Kumbh Nagar.

आस्था के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) के सबसे अमृत स्नान मौनी अमावस्या पर्व पर 8 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। मौनी अमावस्या पर्व के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं के महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने का क्रम जारी रहा। पर्व के दूसरे दिन भी लगभग 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। करोड़ों की संख्या श्रद्धालुओं के महाकुम्भ (Maha Kumbh) में सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए प्रयागराज (Prayagraj) रेल मण्डल ने पिछले दो दिनों में रिकार्ड 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए होल्डिंग एरिया और कलर कोडेड आश्रय स्थलों के माध्यमों से तीर्थयात्रियों सुरक्षित तरीके से रवाना किया गया।  

  • श्रद्धालुओं को प्रयागराज (Prayagraj) रेलवे ने पहुंचाया गंतव्य स्टेशन

मौनी अमावस्या का पर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) का सबसे बड़ा स्नान पर्व माना जाता है। परंपरा अनुसार इस दिन करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में स्नान करने प्रयागराज (Prayagraj) आते हैं। महाकुम्भ (Maha Kumbh) 2025 के मौनी अमावस्या पर्व पर रिकार्ड 8 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया। यही नहीं पर्व के दूसरे दिन भी लगभग 2 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के महाकुम्भ (Maha Kumbh) में सुरक्षित आवागमन के लिये प्रयागराज (Prayagraj) रेल मण्डल ने रिकार्ड मेला स्पेशल और नियमित ट्रेनों का संचालन किया।

Also Read: Maha Kumbh 2025: अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर घायलों और उनके परिजनों ने CM का जताया आभार, दिया आशीर्वाद

पर्व के दिन 29 जनवरी को शहर के सभी रेलवे स्टेशनों से रिकार्ड 400 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। पर्व के दूसरे दिन 30 जनवरी को भी लगभग 175 स्पेशल ट्रेनों के साथ 300 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं। पिछले दो दिनों में प्रयागराज (Prayagraj) रेल मण्डल ने 20 लाख से अधिक लोंगो को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया।

  • प्रयागराज (Prayagraj) के सभी स्टेशनों से 700 से अधिक ट्रेनों किया गया संचालन

प्रयागराज (Prayagraj) रेल प्रशासन ने बताया कि मौनी अमावस्या पर्व और उसके दूसरे दिन मिलाकर लगभग 700 से अधिक नियमित और मेला स्पेशल ट्रेनों का सफल संचालन किया गया। इनमें से सर्वाधिक ट्रेनों का संचालन प्रयागराज (Prayagraj) जंक्शन से हुआ, इसके अलावा एनसीआर के नैनी, छिवकी, सूबेदारंगज, एन आर के प्रयाग, फाफामऊ और पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग और झूंसी स्टेशनों से भी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके साथ ही रेवले स्टेशन परिसर में सफल भीड़ प्रबंधन के लिये पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुरूप तीर्थ यात्रियों को होल्डिंग एरिया, कलर कोडेड आश्रय स्थलों और कलर टिकट के जरियों दिशावार उनकी ट्रेनों तक पहुंचाया गया। साथ ही स्टेशन परिसर में जरूरी स्वास्थ्य, पीने के पानी, शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध करवा कर तीर्थयात्रियों को सुगम और सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशन तक पंहुचाया गया। पर्व के दिन रेलवे प्रशासन के आला अधिकारी कंट्रोल रूम और वॉच टॉवर से भीड़ प्रबंधन की निगरानी और संचालन करते रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow