Maha Kumbh 2025: प्रयागराज जाने के लिए कई ट्रेनों को किया गया कैंसिल, देखें कैंसिल ट्रेन की लिस्ट।
अगर आप ट्रेन के जरिए प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ (Mahakumbh 2025) जाना चाहते हैं तो रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों ...
Maha Kumbh 2025: अगर आप ट्रेन के जरिए प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ (Mahakumbh) जाना चाहते हैं तो रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेन में सफर करने से पहले जान लीजिए कि कौन सी ट्रेन को रद्द किया गया है।
- बिहार और छत्तीसगढ़ से प्रयागराज (Prayagraj) जाने वाली कई ट्रैने रद्द
बिहार और छत्तीसगढ़ से प्रयागराज (Prayagraj) जाने के लिए कई ट्रेनों को रेलवे की तरफ से कैंसिल करने का फैसला लिया गया है। कुछ ट्रेने ऐसी है जो 3 दिन तक कैंसिल रहेंगी तो कुछ ट्रेन ऐसी है जिनके रूट में बदलाव किया गया है। अब कौन सी ट्रेन को कैंसिल किया गया है और कौन सी ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है, देखें नाम...
- 21 फरवरी तक सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को किया गया रद्द
सारनाथ एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15159/15160) जो दुर्ग से चलती है, 21 फरवरी तक कैंसिल रहेगी। इस ट्रेन के जरिए प्रयागराज (Prayagraj) जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों ने टिकट बुक करा रखी थी। रेलवे द्वारा इन यात्रियों का पैसा उनके खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। यह कदम प्रयागराज में हो रही भारी भीड़ को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
- इस ट्रेन को 23 फरवरी तक किया गया रद्द
गाड़ी नंबर 55098/55097 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन 23 फरवरी तक और गाड़ी नंबर 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 22 फरवरी तक कैंसिल रहेंगी। ये निर्णय प्रयागराज में हो रही भारी भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को इन ट्रेनों के कैंसिल होने से खासा असुविधा हो सकती है।
- इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव
जयनगर से प्रयागराज (Prayagraj) होते हुए नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 28 फरवरी तक अब प्रयागराज होकर नहीं जाएगी। इस निर्णय का कारण प्रयागराज (Prayagraj) झूंसी रेलवे स्टेशन पर मेला स्पेशल ट्रेनों के अत्यधिक दबाव को बताया जा रहा है। बिहार और छत्तीसगढ़ से भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कई के रूट में बदलाव किया गया है। वहीं यात्रियों से अपील की गई है कि वह यात्रा करने के लिए दूसरा विकल्प अपना सकते हैं।
What's Your Reaction?











