Lucknow: अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुंबई में आयोजित सरदार पटेल रन फॉर यूनिटी मैराथन की शुरुआत की। 

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी ने आज सुबह 6 बजे मुंबई में आयोजित सरदार पटेल रन फॉर यूनिटी

By INA News Desk
Oct 12, 2025 - 18:14
48 Views
Lucknow: अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुंबई में आयोजित सरदार पटेल रन फॉर यूनिटी मैराथन की शुरुआत की। 
अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुंबई में आयोजित सरदार पटेल रन फॉर यूनिटी मैराथन की शुरुआत की। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज दानिश आजाद अंसारी ने आज सुबह 6 बजे मुंबई में आयोजित सरदार पटेल रन फॉर यूनिटी मैराथन की शुरुआत की।10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 3 किलोमीटर के इस मैराथन में मुंबई के हजारों युवाओं ने भाग लिया।

मैराथन में आए हुए युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आज मुंबई की सड़कों से पूरे देश में एकता और भाईचारे का एक संदेश गया है, हजारों की यह भीड़ बताने के लिए काफी है कि प्रधानमंत्री मोदी जी का विकसित भारत 2047 का जो संकल्प है उसे संकल्प पर पूरा भारत एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए दानिश आजाद अंसारी जी ने कहा कि आज इसी एकजुटता को देखकर विपक्ष परेशान है और लगातार समाज के बीच में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को समृद्धि और विकास की तरफ आगे ले जाना चाहती है लेकिन विपक्ष देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की नियत रखता है। युवाओं से खासतौर पर अपील करते हुए दानिश आजाद अंसारी जी ने कहा कि हमें फिट इंडिया मुहिम के साथ जुड़कर अपने भारत को फिट और हेल्दी रखना है, भारत के विकास में हर भारतीय  की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Also Click : Sambhal : दीपावली पर मिलावटी सामान पर शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow