हरदोई युवा खादी महोत्सव: मॉडल्स-गायकों का जलवा, क्राफ्ट-चित्रकला से आर्म रेसलिंग तक युवा हुनर का महासंगम
शहर के नुमाइश मैदान में आयोजित भुरज सेवा संस्थान के तत्वावधान में 'हरदोई युवा खादी महोत्सव' का मंच न केवल खादी के प्रचार-प्रसार
- सागर चन्द्रा एवं कोमल कश्यप बने मिस्टर एंड मिस हरदोई और आर्म रेसलिंग व ताइक्वांडो प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने दिखाया दम, चित्रकारी ,सुलेख ,क्राफ्ट से दर्शकों का मन मोहा।
हरदोई: शहर के नुमाइश मैदान में आयोजित भुरज सेवा संस्थान के तत्वावधान में 'हरदोई युवा खादी महोत्सव' का मंच न केवल खादी के प्रचार-प्रसार का माध्यम बना, बल्कि यहाँ की युवा प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा अखाड़ा भी साबित हुआ। महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया।
गायन प्रतियोगिता में 26 बच्चों ने अपनी प्रतिभा से श्रोताओं को अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से थिरकने पर मजबूर कर दिया जिसका सयोजन कुणाल रजत व निर्भय कृष्ण नन्दवशी ने किया तबले पर अंशु राज व रिंकू कीबोर्ड पर रहे गायन प्रतियोगिता का जजमेंट अभिषेक फ्रांसेस यूके ने किया।
महोत्सव के मुख्य आकर्षणों में मॉडलिंग मिस्टर एंड मिस हरदोई प्रतियोगिता रही, जहाँ युवाओं ने भारतीय और आधुनिक परिधानों के संगम के साथ रैंप वॉक कर तालियां बटोरीं।जिसका सयोजन मुख्य रूप से नीरज अस्थाना व जतिन अवस्थी ने किया व मैनेजमेंट अंशु गुप्ता ने देखा मॉडलिंग में 30 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया व मॉडलिंग का जजमेंट लखनऊ से आयी प्रियंका अवस्थी ने किया जिसमे फर्स्ट रनर अप मयूराक्षी राय सेकेंड रनर अप प्रिंस शुक्ला रहे एवं अन्य टैग से सभी मॉडल्स को सम्मानित किया गया जिसमे विशिष्ट अतिथि की श्रेणी में भाजपा नगर टीम मौजूद रही।
इसके साथ ही कलात्मक प्रतिभाओं को उभारने के लिए चित्रकला और सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसका सयोजन प्रिया सिंह ने किया एवं जजमेंट मशरत जहाँ ने किया जिसमे 54 प्रतिभागी शामिल रहे सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन चित्रकारी व सुलेख प्रतियोगिता में व कलम का जादू बिखेरा।
शारीरिक दक्षता और खेल का प्रदर्शन करते हुए आर्म रेसलिंग और ताइक्वांडो के मुकाबले भी हुए। जो कि युवा महोत्सव के मंच पर प्रथम बार हुये। आर्म रेसलिंग में जहाँ युवाओं ने अपनी ताकत की आजमाइश की, वहीं ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के बेहतरीन दांव-पेंच दिखाए। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का सयोजन वासुदेव आर्म रेस्लिंग क्लब के के संचालक राधे प्रियांशु भारती ने किया जिसमे 40 बच्चों में प्रतिभाग किया जिसमे मुख्य अतिथि बिन्दु भारती रहे।
दर्शकों ने इन रोमांचक मुकाबलों का खूब लुत्फ उठाया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सयोजन प्रिया कश्यप ने किया व निर्यायक मानिक बंसल रहे कोच शिवम सिंह ,रिया, योगेश एवं रेफरी गोलू कश्यप ,हर्ष दिव्यांशी ,पिंटू गुप्ता ,विवान आदि रहे एवं मुख्य अतिथि के रूप में अजीत सिंह बब्बन, पी के वर्मा ,प्रेमावती वर्मा ,एवं विशिष्ट अतिथि में भाजपा नगर टीम सहित पारुल दीक्षित व नीरज अवस्थी मौजूद रहे
आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य खादी को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। सभी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से अशोक उपाध्याय ,सुनील त्रिवेदी, सुमित श्रीवास्तव भानु ,राम अवस्थी ,स्मृति मिश्र ,मनीष कुमार ,प्रिया सिंह आयोजक गण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











