Hardoi: अमियकृष्ण चतुर्वेदी जयंती पर वरदान ट्रस्ट ने नवोदित प्रतिभाओं को किया सम्मानित, मुख्य अतिथि खालिद हाशमी ने बताया लोकमंगल की मिसाल। 

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट, हरदोई के तत्वावधान में स्मृतिशेष अमियकृष्ण चतुर्वेदी की जयंती गुरुगोरखनाथ विद्यालय में मनायी गयी

Nov 14, 2025 - 22:19
 0  32
Hardoi: अमियकृष्ण चतुर्वेदी जयंती पर वरदान ट्रस्ट ने नवोदित प्रतिभाओं को किया सम्मानित, मुख्य अतिथि खालिद हाशमी ने बताया लोकमंगल की मिसाल। 
अमियकृष्ण चतुर्वेदी जयंती पर वरदान ट्रस्ट ने नवोदित प्रतिभाओं को किया सम्मानित, मुख्य अतिथि खालिद हाशमी ने बताया लोकमंगल की मिसाल। 

Hardoi: वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट,हरदोई के तत्वावधान में स्मृतिशेष अमियकृष्ण चतुर्वेदी की जयंती गुरुगोरखनाथ विद्यालय में मनायी गयी। समारोह में नवोदित प्रतिभाओं को अमियकृष्ण चतुर्वेदी प्रतिभा सम्मान एवं शोभना चतुर्वेदी प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। अतिथियों ने विद्यालय में स्थापित अमियकृष्ण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके समाजसेवा के किर्यों को याद करते हुए उनके जीवन को लोकमंगल के लिए समर्पित बताया.अतिथियों को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि फिल्म निर्देशक खालिद हाशमी ने कहा कि स्वर्गीय अमियकृष्ण चतुर्वेदी की लोकमंगल के प्रति दूरदृष्टि का सामाजिक प्रतिफल वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट है जिसके द्वारा कराया जा रहे सामूहिक विवाह और निकाह संस्कार जैसे विभिन्न सामाजिक आयोजन कराये जा रहे हैं. उन्होंने कहा विवाह की लम्बी यात्रा प्रेम से कहीं अधिक पति-पत्नी की परस्पर समझ और सम्मान से पूरी होती है. कहा नई पीढ़ी के हुनर को निखारने में वरदान ट्रस्ट द्वारा कदिए जा रहे अमियकृष्ण चतुर्वेदी प्रतिभा सम्मान और शोभना चतुर्वेदी प्रतिभा सम्मान उनमें समाज सेवा के प्रति प्रेरित करेंगे। 

मुख्य अतिथि फिल्म निर्देशक खालिद हासमी ने कहा व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षा सहायक है पर उससे कहीं अधिक जरूरी है राष्ट्र एवं समाज निर्माण में व्यक्ति की रचनात्मक सोच जो एक जिलाधिकारी के रूप में अमियकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा स्थापित वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों के रूप में हमारे सामने हैं. इस रूप में वह सदियों याद किये जाएंगे. उन्होंने कहा कि विद्यालय में वरदान ट्रस्ट द्वारा प्रेरक कार्यक्रम बच्चों को राष्ट्र व समाज के प्रति जागरूक बनाएंगे। 

फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य रहीं समिधा पाटिल ने कहा सामाजिक बदलाव के लिए गंभीर सोच को धरातल पर उतरना होगा कहां दांपत्य जीवन की पूर्ण सफलता तभी है जब पति-पत्नी की प्रतिभा और जिम्मेदारी समझ कर दोनों एक दूसरे का सहयोग दें और उनका संबल बने उन्होंने कहा कि वरदान ट्रस्ट के संस्थापक अमियकृष्ण चतुर्वेदी की सामाजिक चेतना को उनकी धर्मपत्नी के रूप में शोभना चतुर्वेदी ने संबल दिया. कहा समाजसेवा में चतुर्वेदी दम्पति में एक जैसे ही सेवाभाव के विचार थे। 

ट्रस्टी मणिप्रसाद मिश्र, सेवानिवृत आईएएस ने गीता एवं भागवत के श्लोकों को उद्धृत करते हुए परमार्थमय जीवन को बेहतर बताया. कहा इसी तरह अमियकृष्ण चतुर्वेदी का जीवन परोपकार एवं लोकमंगल को समर्पित रहा. ट्रस्टी श्री मिश्र ने कहा कि भले ही आज अमियकृष्ण चतुर्वेदी हमारे बीच नहीं है पर उनके लोकमंगल के कार्य वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से स्वर्गीय चतुर्वेदी को जीवंतता प्रदान कर रहे हैं. कहा कि प्रतिभा को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वर्तमान के हर पल का सदुपयोग करना होगा. उन्होंने कहा बच्चों के व्यक्तित्व में स्वाभाविक निखार आने दें. बच्चों की जो भी अभिरुचि हो उसे निखारने में अभिभावक सहायक बनें. ट्रस्टी श्री मिश्र ने कहा मानव जीवन की प्राप्ति पूर्व कर्मों का फल होती है. इसलिए जीवन को सत्कर्मों में लगाएं. उन्होंने कहा हमारी परंपरा आचरण प्रधान है इसलिए अपने आचरण को पवित्र बनाएं, ऐसा ही स्व. चतुर्वेदी का जीवन रहा. प्रभारी सीएमओ ने वरदान ट्रस्ट के समाजसेवा को सराहा. कहा सामूहिक विवाह-निकाह प्रशंसनीय है। 

अतिथियों ने शोभना चतुर्वेदी प्रतिभा सम्मान से बेणीमाधव विद्यापीठ की दिव्यांग मेधावी छात्रा वैष्णवी तिवारी के साथ ही  नवोदित गायिका अनुषा त्रिवेदी को और खिलाडी पारुल यादव को स्मृतिचिन्ह व सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही मीडिया जगत की नवोदित प्रतिभा आरजू सेठ को और आईएएस सौरभ पटेल को सम्मानित किया. विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों को भी पुरस्कृत किया। 

ट्रस्टी पल्लवी चतुर्वेदी ने स्वागत करते हुए कहा पिता स्व. चतुर्वेदी के सेवाकार्यों की विरासत को बढाना ही उनका संकल्प है. संचालन ट्रस्टी अतुल कपूर ने किया। धन्यवाद ट्रस्टी सचिव अतुलकान्त द्विवेदी ने दिया. विद्यालय प्रबंधक अविनाश मिश्र व अनुराधा मिश्र ने व्यवस्था संभाली. समारोह में वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश वाजपेयी, करुणाशंकर द्विवेदी, अशोक श्रीवस्तव, राजीवमोहन अवस्थी, बालकृष्ण जिन्दल सहित गणमान्य नागरिक, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Also Read- Lucknow: वाराणसी में नशीली दवाओं के थोक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई- 51 फर्मों की बिक्री रोकी, 12 पर FIR दर्ज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।