Lucknow: वाराणसी में नशीली दवाओं के थोक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई- 51 फर्मों की बिक्री रोकी, 12 पर FIR दर्ज। 

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आज मुख्यालय एवं 10 औषधि निरीक्षकों के टीम के साथ वाराणसी में नशीली औषधियों के

Nov 14, 2025 - 18:42
50 Views
Lucknow: वाराणसी में नशीली दवाओं के थोक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई- 51 फर्मों की बिक्री रोकी, 12 पर FIR दर्ज। 
वाराणसी में नशीली दवाओं के थोक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई- 51 फर्मों की बिक्री रोकी, 12 पर FIR दर्ज। 

लखनऊ: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आज मुख्यालय एवं 10 औषधि निरीक्षकों के टीम के साथ वाराणसी में नशीली औषधियों के थोक विक्रेताओं पर छापा डाला। औषधि नियंत्रण मुख्यालय एवं जनपद वाराणसी ममें औचक छापेमारी करते हुए 51 थोक विक्रेताओं की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी के दौरान वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रमुख थोक विक्रेताओं जैसे  APCO Medicare India Pvt. Ltd., Mahakal Medical Store, D.S.A. Pharma, Nishant Pharma, Hari Om Pharma, G.D. Enterprises, New P.L. Pharma, Asha Distributors, New Vriddhi Pharma, P.D. Pharma, Purna Pharma और Khushi Medical सहित कई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया।

  • निरीक्षण  के दौरान अनियमित पाए जाने पर

 सभी फर्मों के ड्रग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए है। वहीं सभी 12 फार्मो पर प्राथमिक सूचना रिपोर्ट भी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।वाराणसी के 51 नशीली औषधियों के थोक विक्रेताओं के लाइसेंस पर “स्टॉप सेल” आदेश लागू    कर तथा प्रत्येक फर्म के भंडारण, वितरण, क्रय-विक्रय और रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है। 

Also Read- वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर अशोक गहलोत का केंद्र पर हमला: बीजेपी-आरएसएस द्वारा कार्यक्रमों का राजनीतिकरण, कांग्रेस ने बताया विभाजनकारी साजिश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow