Hardoi: ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार। 

ब्लॉकस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय मुन्नू खेड़ा ब्लॉक संडीला में किया गया, प्रतियोगिता में न्याय

Nov 14, 2025 - 18:29
 0  35
Hardoi: ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार। 
ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार। 
संडीला /हरदोई:  ब्लॉकस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय मुन्नू खेड़ा ब्लॉक संडीला में किया गया, प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा किया। क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित गुप्ता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व बृजेश कुमार त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी संडीला द्वारा मां सरस्वती व पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलंकर किया। 

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संडीला द्वारा सभी न्याय पंचायत की टीमों द्वारा सलामी दी एवं शांति के प्रतीक कबूतर को उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सभी प्रतिभागी बच्चों प्रशिक्षण समस्त अध्यापक को निष्पक्ष खेल प्रतियोगिता कराने की शपथ दिलाई तथा ध्वजारोहण किया। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में निम्न प्रति स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्राथमिक उच्च प्राथमिक बालक-बालिका कबड्डी, प्राथमिक उच्च प्राथमिक स्तर बालक बालिका दौड़ 100 मीटर 50 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 600 मी. गोला चक्का, उच्च प्राथमिक लंबी कूद, ऊंची कूद प्राथमिक उच्च प्राथमिक बैडमिंटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुलेख प्रतियोगिता, मानचित्र प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का विशेष प्रदर्शन आदि प्रतियोगियों का आयोजन किया गया। 

विजेता बच्चों को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी  बृजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनंत कुमार, अमृतलाल, अमर सिंह, पवन शुक्ला, देवेंद्र बाजपेई, मनोज लाल, पवन, संतोष, प्रशांत, नित्यानंद, हारून, अनुपम, अभिषेक, एहसान तवीं, गुड्डू, शिवपाल, दुर्गेश, संतोष, अजीम, सतीश, सत्येंद्र वीर, कृपाशंकर, शिव नारायण, अविनाश, कल्पना, निधि, कमलेश, वीरेंद्र व अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन विक्रांत कुमार विमलेश कुमार आदि द्वारा किया गया।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी ने बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दी बधाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।