Mussoorie : मसूरी टाउन हॉल में रक्षाबंधन, आईटीबीपी की महिला जवानों और सैकड़ों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने दीप प्रज्वलन से किया। इस दौरान आईटीबीपी की महिला जवानों और सैकड़ों स्थानीय महिलाओं ने मंत्री

By INA News Desk
Aug 5, 2025 - 23:17
55 Views
Mussoorie : मसूरी टाउन हॉल में रक्षाबंधन, आईटीबीपी की महिला जवानों और सैकड़ों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी
आईटीबीपी की महिला जवानों और सैकड़ों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

उत्तरकाशी में आई आपदा के चलते जहां पूरे राज्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किए गए हैं, वहीं मसूरी के टाउन हॉल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा सादगीपूर्ण रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। भारी बारिश के बावजूद महिलाओं की बड़ी संख्या में रक्षा बंधन के कार्यक्रम में पहुची और मंत्री गणेष जोषी को राखी बांधी।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने दीप प्रज्वलन से किया। इस दौरान आईटीबीपी की महिला जवानों और सैकड़ों स्थानीय महिलाओं ने मंत्री जोशी को राखी बांधी।रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार लखपति दीदी जैसी अनेक योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। वहीं मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब से वे मसूरी के विधायक बने हैं, उन्होंने हमेशा बहनों-माताओं के साथ खड़े रहने की कोशिश की है। उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर भरोसा जताया कि बहनों का आशीर्वाद उन्हें पहले से ज्यादा बड़े अंतर से विजयी बनाएगा।

Also Click : Lucknow : बाढ़ राहत तैयारियों को लेकर मंत्री ए.के. शर्मा की वाराणसी के सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक संपन्न, पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow