Mussoorie : उत्तराखंड में कांग्रेस का ऐलान, अब नहीं चलेगा ‘वोट चोरी’ का खेल! बीजेपी का घमंड टूटेगा

कहा कि वोट चोर गददी छोड अभियान कांग्रेस का नहीं है बल्कि जनता का अभियान बन गया है। डा. अंबेडकर के नेतृत्व में पहले दिन से ही संविधान में वोट देने का अधिकार सभी को मिला था जबकि

Sep 4, 2025 - 11:33
71 Views
Mussoorie : उत्तराखंड में कांग्रेस का ऐलान, अब नहीं चलेगा ‘वोट चोरी’ का खेल! बीजेपी का घमंड टूटेगा
उत्तराखंड में कांग्रेस का ऐलान, अब नहीं चलेगा ‘वोट चोरी’ का खेल! बीजेपी का घमंड टूटेगा

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी पहुचे एआईसीसी के सचिव  बीएम संदीप ने मसूरी में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर काम करने का आह्वाहन किया।
उन्होंने कहा कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी पूरे देश में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य कर रहे है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करना है उसमें सभी कार्यकर्ताओं से राय ली जा रही है।  बीएम संदीप ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने व आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार छीनने का कार्य भाजपा कर रही है जिसे कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी को पकड़ा है व बैंगलरू के महादेव पुरा की विधान सभा में एक लाख से अधिक फर्जी मतों को पकड़ा है वहीं बिहार में 65 लाख लोगों का मतदान का अधिकार छीनने का कार्य भाजपा ने किया है।बीएम संदीप सचिव ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी

उन्होंने कहा कि वोट चोर गददी छोड अभियान कांग्रेस का नहीं है बल्कि जनता का अभियान बन गया है। डा. अंबेडकर के नेतृत्व में पहले दिन से ही संविधान में वोट देने का अधिकार सभी को मिला था जबकि अमेरिका, फ्रांस स्विट्जरलैंड में संविधान बनने के कई सालों बाद मतदान का अधिकार महिलाओं को दिया गया था। लेकिन भाजपा व आरएसएस मतदान का अधिकार छीनने का कार्य कर रही है। बिहार में 65 लाख मतदाताओं को मतदान सूची से बाहर कर संविधान का घोर उलंघन किया है। बीजेपी हमेशा संविधान के विरोध में बात करती है। और अब पूरे देश के भाजपा के खिलाफ माहौल बन रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व सोनिया गांधी के नेतृत्व में लगातार कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास निरंतर जारी है,  कांग्रेस कभी महिलाओं का अपमान नहीं करती लेकिन प्रधानमंमत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनना चाहिए, सोनिया के लिए उन्होंने क्या कहा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी के भ्रष्टाचार से जनता नाराज है व 2027 में कांग्रेस भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा कर चुनाव जीतेगी व सरकार बनायेगी। उन्होने कहा कि सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ बधाई के पात्र है जिन्होंने लोगों को बचाने का कार्य किया। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार उत्तराखंड को आपदा प्रदेश घोषित करे व विशेष पैकेज दे जिससे आपदा से निपटा जा सके। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं पर अत्याचार बढे हैं अंकिता भंडारी का मामला अभी तक नहीं सुलझा है, महिला कांग्रेस भी विरोध प्रदर्शन करेगी। जबकि महिलाओं ने देश को आजाद कराने से लेकर राज्य बनाने में अहम योगदान दिया है। विगत दिवस भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया जो निंदनीय है। भाजपा लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

Also Click : Hardoi : हरदोई में कुम्हारों के लिए निःशुल्क विद्युत चालित चाक मशीन योजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow