Hardoi News: हरदोई जिला कारागार पहुचे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण, सरकार पर निशाना साधते हुए दी चेतावनी।

अब्दुल्ला आजम मेरा छोटा भाई हमारे है तकलीफ के रिश्ते, जब मैं मुसीबत में था तब मेरे साथ थे बड़े भाई आजम और छोटा भाई अब्दुल्ला....

Nov 11, 2024 - 18:19
392 Views
Hardoi News: हरदोई जिला कारागार पहुचे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण, सरकार  पर  निशाना साधते हुए  दी चेतावनी।

Reported by - Vijay laxmi singh

हरदोई। हरदोई जिला कारागार पहुचे नगीना सांसद व आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण उन्होंने जेल में बंद पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां से करीब एक घंटा से अधिक समय तक मुलाकात की। चंद्रशेखर ने कहा कि अब्दुल्ला आजम से हमारे राजनैतिक रिश्ते नही- जब भी मैं तकलीफ में रहा आजम भाई व पूरे परिवार का सहयोग मिलता रहा- आज उसी रिश्ते को और मजबूत करने मै यहां आया। मै सोचता था कि जेल में होंगे तो परेशान होंगे पर जिस ताजगी के साथ मुलाकात हुई, उससे लगता है वो बहादुर आदमी है और बहादुरी से लड़ रहे है

चंद्रशेखर रावण ने जेल में अब्दुल्ला आजम खां से मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही उनकी मौसी डॉ. तनजीन फातिमा और उनके परिवार से भी मिले। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने उनके मुकदमे को पढ़ा है, मैं यह कहना चाहता हूं मीडिया के माध्यम से जिनको कहना चाहता हूं उन तक के संदेश पहुंच जाएगा कि सड़क से लेकर संसद तक हम इस लड़ाई को लड़ेंगे,अकेले नही छोड़ेंगे, हमारा परिवार है-हमे दुख है कि सत्ता में बैठे लोग उनका दमन कर रहे है-- और तमाम लोग इसका तमाशा देख रहे हैं यह भी इतिहास में लिखा जाएगा। और कहा कि जब मौका मिलेगा और ताकत बढ़ेगी तब इन सभी मुकदमों की जांच कराई जाएगी। फर्जी मुकदमा करने वाले उन अधिकारियों का ख्याल रखा जाएगा। 

Also Read- Hardoi News: युवाओं के कृत्य देश की दिशा को तय करते हैं- संजय

मुझे एक खतरा और है मेरे छोटे भाई ने मुझे नहीं कहा, जिस तरह पिछली घटनाएं हुई है मैं उनकी जान की सलामती की प्रार्थना करता हूं, मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आपका वैचारिक विरोध हो सकते हैं, राजनीतिक विरोध हो सकते हैं लेकिन मैं चेतावनी के तौर पर ये कहना चाहता हूं, अगर इस तरीके का कोई षड्यंत्र करने की साजिश रची गई तो हम और हमारे पार्टी कार्यकर्ता सरकार की ईट से ईट बजा देंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow