Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोषण समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा - निर्देश। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन....

Jun 3, 2025 - 13:57
45 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोषण समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा - निर्देश। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन आँगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाये। धीमी प्रगति के लिए सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाये। पोषाहार वितरण में अनावश्यक देरी न की जाये। होम विजिट की संख्या बढ़ाई जाये। सैम व मैम बच्चों को सुपोषित कराया जाये। 

एनआरसी में कुपोषित बच्चों को रखा जाये। सुपोषण का बच्चावार स्पष्ट डाटा रखा जाये। सप्ताह में एक या दो बार आँगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अलग से पूरक आहार दिया जाये। केन्द्रो पर नवाचार को प्रोत्साहित किया जाये। केन्द्रो पर हर्बल गार्डन विकसित किये जाएं।

Also Read- Hardoi News: हरदोई से मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जुलाई 2025 से शुरू होने की उम्मीद, 10 घंटे में पूरा होगा 1350 किमी का सफर

मिशन कायाकल्प में 18 बिन्दुओं के संतृप्तीकरण पर कार्य को तेजी से किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow