Hardoi News: जन प्रतिनिधियों के फोन कॉल्स अवश्य रिसीव करें अधिकारी- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह (Mangala Prasad Singh) ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल्स...

By INA News Desk
Mar 4, 2025 - 18:46
79 Views
Hardoi News: जन प्रतिनिधियों के फोन कॉल्स अवश्य रिसीव करें अधिकारी- जिलाधिकारी

Hardoi News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल्स अवश्य रिसीव किये जाएं। यदि कोई अधिकारी किसी कारणवश बस फोन कॉल रिसीव ना कर सके तो बाद में कॉल बैक अवश्य किया जाये। यदि अधिकारी किसी बैठक में हो तो फोन रिसीव न करने का कारण व बैठक के बाद कॉल करने का मैसेज भेज दें। 

सभी अधिकारी जन प्रतिनिधियों का मोबाइल नम्बर अपने फोन में सेव करके रखें। कॉल रिसीव न करने तथा कॉल बैक न करने के मामलों को गंभीरता से लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जन कल्याण ही शासन व प्रशासन का अंतिम लक्ष्य है। सभी अधिकारी जन हितार्थ जन प्रतिनिधियों के साथ एक अच्छे समन्वय के साथ कार्य करें। 

Also Read- Budget News 2025: मुख्यमंत्री ने गिनाई 'अपनी सरकार' की उपलब्धियां- पिछले सात-आठ वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश में लगातार घटी है बेरोजगारी दर।

अधिकारीगण आवश्यकतानुसार समय समय पर जन प्रतिनिधियों के सुझाव लेते रहें और कोई कार्य योजना बनाते समय उनके सुझावों का ध्यान रखें। जनपद से लेकर ग्राम स्तर तक जन प्रतिनिधियों व सम्बंधित अधिकारियों के मध्य एक बेहतर समन्वय स्थापित किया जाये। इस सम्बन्ध में किसी अधिकारी की ओर से लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow