Political News: ओम प्रकाश राजभर ने किया ऐलान, दिल्ली और बिहार में लड़ेंगे चुनाव। 

त्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन है। लेकिन अब यह गठबंधन उत्तर प्रदेश तक सीमित रहने वाला नहीं....

By INA News Desk
Jan 1, 2025 - 15:09
68 Views
Political News: ओम प्रकाश राजभर ने किया ऐलान, दिल्ली और बिहार में लड़ेंगे चुनाव। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली और बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

  • अपने दम पर भी लड़ सकते हैं चुनाव

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन है। लेकिन अब यह गठबंधन उत्तर प्रदेश तक सीमित रहने वाला नहीं है। क्योंकि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली और बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में मेरी पार्टी चुनाव लड़ेगी। अगर दिल्ली और बिहार को लेकर गठबंधन बनता है तो गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे अगर नहीं बनता है तो अकेले अपने दम पर हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी। राजभर ने कहा है कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने दोनों राज्यों में तैयारियां शुरू कर दी। उन्होंने बताया है कि बिहार के 36 जिलों में उनकी तैयारी पूरी हो चुकी है।

Also Read- Political News: तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर पर साधा निशाना, बोले- नीतीश की B टीम के तहत कर रहे काम।

  • आम आदमी पार्टी को नहीं करनी चाहिए घोषणा

ओपी राजभर से बिहार और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जब सवाल पूछा गया कि आप कितनी सीटों पर यहां चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने सीधे कहा है कि हमने प्रदेश अध्यक्ष और सभी जिलों के अध्यक्षों को बुलाया है। अब वही फैसला लेंगे की कितनी सीटों पर हमें चुनाव लड़ना चाहिए। आगे उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल काफी बुद्धि वाले नेता है। उन्होंने चुनाव से पहले ऐसी-ऐसी घोषणाएं की है जिन्हें नहीं करनी चाहिए थी। अब पता भी तो नहीं है कि उनकी सरकार बनेगी या नहीं, लेकिन उन्हें जो भी करना है वह लोगों के बीच पहुंचकर करते तो अच्छा होता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow