Hardoi News: क्लस्टर सोशल ऑडिटर टीम का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। 

उत्तर प्रदेश भारत का 10वां राज्य है जहां इस सोशल ऑडिट कार्यक्रम को आरम्भ किया जा रहा है, इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय को 20 जिले आवंटित ....

May 14, 2025 - 18:22
 0  48
Hardoi News: क्लस्टर सोशल ऑडिटर टीम का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। 

Hardoi News: राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश और लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में क्लस्टर सोशल ऑडिटर टीम का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद  हरदोई के संविलयन विद्यालय हरदेवगंज के सभागार में सफलतापूर्वक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह एवं जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता राहुल दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश भारत का 10वां राज्य है जहां इस सोशल ऑडिट कार्यक्रम को आरम्भ किया जा रहा है, इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय को 20 जिले आवंटित किए गए हैं।

इस सोशल ऑडिट में मुख्य रूप से परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों व इनमें पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं के अभिभावक, प्रधानाध्यापक और अध्यापक के मूल्यांकन का कार्य भी किया जायेगा। इस मूल्यांकन में जो भी खामियां व उपलब्धियां पाई जायेंगी, उस पर सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाये जाएंगे। इस प्रशिक्षण में ऑडिट से संबंधित विस्तृत जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय से मास्टर ट्रेनर अंकुर स्वर्णकार एवं सागर प्रजापति ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की सोशल ऑडिट से संबंधित समझ विकसित की और डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण की बारीकियों पर ध्यान आकृष्ट कराया।

Also Read- Hardoi News: आईटीआई में तीन नई ट्रेड होंगी शुरू- डीएम ने नई ट्रेडों को प्रारंभ करने के संबंध में की बैठक।

प्रो0 डॉ० अनूप भारतीय नोडल अधिकारी, समग्र शिक्षा प्रोजेक्ट लखनऊ विश्वविद्यालय के बहुमूल्य मार्गदर्शन और निर्देशों के तहत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। प्रशिक्षण के दौरान परियोजना समन्वयक देवेन्द्र तिवारी ने ऑडिट संबंध अनेक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला, कार्यक्रम का प्रबंध विजय शुक्ल के द्वारा किया गया। इस दौरान हरदोई जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमे 85 क्लस्टर सोशल ऑडिटर उपस्थिति रहें ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।