Hardoi News: पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितलाभ हेतु कैम्पों का आयोजन 05 से 30 अप्रैल तक - सत्यबीर
सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों ...
हरदोई: सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आधार सत्यापन, फैमली आईडी बनाने, प्राप्त करने, पंजीयन, नवीनीकरण तथा बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं हितलाभ वितरण हेतु 05 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक नामित नोडल/श्रम प्रर्वतन अधिकारियों की उपस्थित में ब्लाक एवं नगरीय निकायों में कैम्पों का आयोजन किया जायेगा।
सिंह ने बताया कि 05 अप्रैल को ब्लाक सण्डीला में, 08 अप्रैल को सदर बाजार रेबर अड्डा, 09 को ब्लाक साण्डी, 11 को रेलवेगंज लेबर अड्डा, 15 को ब्लाक अहिरोरी, 16 को सुरसा, 17 को कछौना, 21 को बेहन्दर, 22 को हरियावां, 23 को पिहानी चुंगी लेबर अड्डा, 24 को ब्लाक शाहाबाद, 26 को टड़ियावां, 28 को लेबर अड्डा इमलियाबाग सण्डीला, 29 को ब्लाक बावन तथा 30 अप्रैल 2025 को लेबर अड्डा बिलग्राम चुंगी पर कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
Also Read- Hardoi News: धारा-163, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 25 अप्रैल तक लागू- जिला मजिस्ट्रेट
उन्होने इस सम्बन्ध में संबंधित नगर निकायों के ईओ तथा बीडीओ से कहा है कि निर्माण श्रमिकों के हितलाभ हेतु आयोजित होने कैम्पों के सफल आयोजन अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों से सहयोग कराना सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?











