दर्दनाक सड़क हादसा: दवा लेने जा रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल। 

Hardoi News: पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानी खेड़ा चौकी के अंतर्गत मनिकापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेलवे क्रॉसिंग पास...

By INA News Desk
Jul 23, 2025 - 18:56
89 Views
दर्दनाक सड़क हादसा: दवा लेने जा रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल। 
दर्दनाक सड़क हादसा: दवा लेने जा रहे दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi News: पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानी खेड़ा चौकी के अंतर्गत मनिकापुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेलवे क्रॉसिंग पास तेज रफ्तार ट्रक  बाइक सवार  की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में गजुआखेडा निवासी रत्नेश पुत्र चंद्रभान उम्र 40 वर्ष सिर पर चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गए व पत्नी अंजू देवी का पैर फैक्चर हो गया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया जहां घायल रत्नेश को मृत  घोषित कर दिया गया व पत्नी अंजू देवी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि पति रत्नेश अपनी पत्नी की दवाई लेने जा रहा था। घटना बुधवार दोपहर की है। मनकापुर मोड निकट रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के निकट मोटरसाइकिल नंबर यू पी 31 बी बी 3523 एचएफ डीलक्स चालक रत्नेश कुमार उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र चंद्रभान निवासी गजवा खेड़ा थाना पिहानी (हरदोई) अपनी पत्नी अंजू देवी के साथ दवा दिलाने जहानीखेड़ा जा रहे थे।  ट्रक नंबर यू पी 23 टी 3115 टक्कर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार के घायल हो जाने की सूचना  स्थानीय पुलिस को दी गई। पिहानी पुलिस द्वारा सी एच सी पिहानी उपचार के लिए भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा रत्नेश कुमार को मृत घोषित कर दिया जिसकी पंचायत नामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम भिजवा दिया गया है। ट्रक पुलिस अभिरक्षा में है।

Also Read- शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप: प्रमुख पति मेटेरियल सप्लायर, देवरानी कर रही ठेकेदारी, कांग्रेस ने की रिकवरी की मांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow