Sambhal: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ याचिका, शहीद भगत सिंह के अपमान का आरोप। 

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ एक नई कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। जिले के सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में हिंदू शक्ति

Nov 28, 2025 - 18:35
109 Views
Sambhal: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ याचिका, शहीद भगत सिंह के अपमान का आरोप। 
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ याचिका, शहीद भगत सिंह के अपमान का आरोप। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ एक नई कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। जिले के सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने उनके विरुद्ध याचिका दायर की है। याचिका में सांसद पर शहीद भगत सिंह की कथित तौर पर हमास के आतंकियों से तुलना करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इसी आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है।

याची सिमरन गुप्ता का कहना है कि शहीदों का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान मसूद ने देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की छवि को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है, जिससे देशभक्त नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पूरी कांग्रेस पार्टी की फितरत ही शहीदों का अपमान करना है और इस तरह के बयान उसी का हिस्सा हैं। याचिका पर कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई करते हुए नोटिस जारी करने और मामले पर अगली तारीख पर विचार करने की प्रक्रिया शुरू की है। सम्भल राजनीतिक रूप से पहले से ही संवेदनशील माहौल से गुजर रहा है, ऐसे में इस याचिका ने इलाके में नई बहस छेड़ दी है।

Also Read- Lucknow: स्काउट्स-गाइड्स के ठहरने से सुरक्षा तक, सबकी जिम्मेदारी मंत्री अग्रवाल ने खुद संभाली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow