सम्भल में पुलिस पर हमला: चोरी के आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों का बवाल, वर्दी फाड़ी – 8 नामजद।

सम्भल जिले के थाना एचौंडा कम्बोह क्षेत्र में पुलिस पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के आरोपी को

By INA News Desk
May 3, 2026 - 21:54
37 Views
सम्भल में पुलिस पर हमला: चोरी के आरोपी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों का बवाल, वर्दी फाड़ी – 8 नामजद।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले के थाना एचौंडा कम्बोह क्षेत्र में पुलिस पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने न सिर्फ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी वर्दी तक फाड़ डाली और हिरासत में लिए गए युवक को जबरन छुड़ा लिया।

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस विभाग में भी हलचल तेज हो गई। जानकारी के मुताबिक, धांरगपुर निवासी बिट्टू ने मथना गांव के सचिन पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मी हरपाल सिंह और मोहित कुमार सैनी आरोपी को पकड़ने मथना गांव पहुंचे थे। बताया जाता है कि जैसे ही पुलिस ने सचिन को हिरासत में लेने की कोशिश की, उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस से गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया, धक्का-मुक्की की और आरोपी को छुड़ाकर फरार कर दिया। किसी तरह जान बचाकर लौटे पुलिसकर्मियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों को दी। थाना प्रभारी के अनुसार, इस मामले में एक युवती सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Also Read- Lucknow: यूपी ने बनाया 9 साल में 9 लाख से अधिक पारदर्शी भर्तियों का रिकॉर्ड- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow