Kashipur: 36 घंटे में खुलासा- प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार। 

काशीपुर एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर एक हत्यारी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया

May 3, 2026 - 22:01
 0  7
Kashipur: 36 घंटे में खुलासा- प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार। 
36 घंटे में खुलासा- प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

काशीपुर एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर एक हत्यारी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि दिनांक 1.5.2026 को चन्द्रवती पत्नी स्व. रामप्रसाद निवासी ग्राम खानपुर उत्तरी, मझरा रज्जावाला, स्वार, जनपद रामपुर ने आईटीआई, काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र कुलवन्त सिंह दिनांक 25.04.2026 को अपनी पत्नी गुड्डी के पास ग्राम बांसखेड़ा, काशीपुर जाने की बात कहकर घर से गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। चन्द्रवती ने बताया कि उसके द्वारा बहू गुड्डी से पूछताछ करने पर उसने भ्रामक जानकारी दी। उसे स्थानीय लोगों से पता चला कि दिनांक 25.04.2026 को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद से कुलवन्त लापता है। उसे अपनी बहू पर संदेह हुआ। चन्द्रवती की तहरीर के आधार पर आईटीआई कोतवाली में धारा 140 (3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी मसवासी, स्वार जिला रामपुर के साथ प्रेम प्रसंग था। सर्विलांस के माध्यम से दोनों की लोकेशन घटना के समय एक ही स्थान पर पाई गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर गुड्डी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था तथा उसका उत्पीड़न करता था, जिससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

दिनांक 25.04.2026 को गुड्डी ने अपने प्रेमी कपिल से जहर, शराब व अन्य सामग्री मंगवाई और अपने पति को जहर मिली शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी को बुलाकर शव को आल्टो कार में रखकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से फेंक दिया गया। डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच-74 बाईपास पुल से फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने घटना के त्वरित खुलासे के लिये दिये गये कड़े निर्देशों के क्रम में कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम द्वारा तत्परता से साक्ष्य संकलन, सर्विलांस विश्लेषण एवं संदिग्धों से गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गुड्डी एवं उसके प्रेमी कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 103 (1), 123, 238, 61(2) (क) बीएन के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई तथा ोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम द्वारा बताये गये नहर क्षेत्र में मृतक कुलवन्त के शव की सघन तलाश की जा रही है, जिसकी बरामदगी अभी शेष है।

पुलिस टीम में कोतवाल आईटीआई रवि कुमार, प्रभारी एसओजी सुनील सुतेड़ी, एसएसआई अरविंद बहुगुणा, एसआई जसविंदर सिंह, एएसआई दीपक चौहान, हे.कां. कैलाश तोमक्याल, कां. हरीश नेगी, सीमा, धर्मेन्द्र भारती तथा सुरेन्द्र काम्बोज शामिल थे।

Also Read- Lucknow: कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग- सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।