Kashipur: चैती मेला में चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद। 

चैती मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। उप

Apr 1, 2026 - 19:41
22 Views
Kashipur: चैती मेला में चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद। 
चैती मेला में चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

काशीपुर। चैती मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। उप निरीक्षक पंकज कुमार एवं कांस्टेबल बलवंत सिंह बिष्ट की टीम ने नखासा बाजार क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम चैती मेला क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पूछताछ की।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम आशु कुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी कटरामालियान बांसफोड़ान थाना काशीपुर बताया। साथ ही उसने यह भी बताया कि वह अपने चाचा स्वर्गीय हरिओम पुत्र बाबूराम निवासी कुंडा, जनपद उधम सिंह नगर के यहां आया हुआ है। भागने का कारण पूछने पर उसने स्वीकार किया कि उसकी जेब में एक चाकू है, इसी डर से वह पुलिस को देखकर भाग रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध चाकू बरामद कर उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। उसके विरुद्ध थाना आईटीआई कोतवाली में एफआईआर संख्या 90/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक पंकज कुमार, प्रभारी चैती मेला, कोतवाली आईटीआई
  • कांस्टेबल बलवंत सिंह बिष्ट

पुलिस का कहना है कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Also Read- भारत के नए 'विमानन युग' का सूत्रपात: प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow