Mussoorie: मसूरी में नए लाइसेंस प्रस्ताव पर बवाल, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

नगर पालिका के प्रस्तावित नए लाइसेंस व पंजीकरण व्यवस्था को लेकर मसूरी के व्यापारियों में भारी नाराजगी है। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर

Apr 1, 2026 - 19:35
34 Views
Mussoorie: मसूरी में नए लाइसेंस प्रस्ताव पर बवाल, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी।
मसूरी में नए लाइसेंस प्रस्ताव पर बवाल, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

रिपोर्टर सुनील सोनकर  
नगर पालिका के प्रस्तावित नए लाइसेंस व पंजीकरण व्यवस्था को लेकर मसूरी के व्यापारियों में भारी नाराजगी है। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी को ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध जताया। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही वे कई प्रकार के लाइसेंस, कर और नियमों का बोझ झेल रहे हैं। ऐसे में नई शुल्क व्यवस्था लागू करना उनके लिए आर्थिक रूप से भारी पड़ेगा और छोटे व्यापारियों के अस्तित्व पर खतरा बन सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

वहीं, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने स्पष्ट किया कि कोई नया टैक्स नहीं लगाया जा रहा, बल्कि शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का डेटा एकत्र करने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया लागू की जा रही है। साथ ही अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों की भी पहचान की जाएगी। इसके आधार पर भविष्य में बेहतर व्यवस्था और सुविधाओं के लिए नीति बनाई जाएगी। पालिका प्रशासन का कहना है कि व्यापारियों और अन्य हितधारकों से राय लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also Read- इजरायल और अमेरिका का ईरान पर भीषण हवाई हमला: रणनीतिक ठिकाने तबाह, 20 की मौत के बाद तेहरान में हड़कंप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow