Madhya Pradesh News: धरने पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के साथ पुलिस की बर्बरता, घसीटकर थाने के अंदर ले गए टीआई। 

बैतूल जिले में पुलिस के द्वारा अभद्रता और पैड का दुरुपयोग करने का ताज़ा मामला सामने आया है जहाँ धरने पर बैठे संगठन के पदाधिकारियों....

Jan 24, 2025 - 19:13
94 Views
Madhya Pradesh News: धरने पर बैठे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के साथ पुलिस की बर्बरता, घसीटकर थाने के अंदर ले गए टीआई। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस के द्वारा अभद्रता और पैड का दुरुपयोग करने का ताज़ा मामला सामने आया है जहाँ धरने पर बैठे संगठन के पदाधिकारियों के साथ पुलिस ने बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया है जिसका वीडियो भी सामने आया। 

दरअसल ममामला मुलताई थाने का है जहाँ थाना प्रभारी राजेश सातनकर की विवादित कार्यप्रणाली के नए नए मामले सामने आते है जिसके चलते एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में प्रकाश पवार नामक एक व्यक्ति को रात में उठाकर थाने ले जाया गया और वहां उसके साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की गई। जब प्रकाश के परिजन उसे बचाने पहुंचे, तो उनके भाई दीपेंद्र पठाड़े के साथ भी दुर्व्यवहार हुआ।

दीपेंद्र, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जिला संयोजक हैं, ने आरोप लगाया कि जैसे ही वह थाने पहुंचे, टीआई ने उन्हें धक्का देकर बाहर कर दिया और उनके साथ मारपीट की। इसके साथ ही टीआई ने संगठन के खिलाफ भी अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया।

इस बात के विरोध में आज अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर थाना परिसर में धरना दे दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे तब थानाप्रभारी आये और बर्बरता पूर्वक संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्रता पूर्वक शब्दों का प्रयोग करने लगे इसका विरोध करने पर बुरे तरह से घसीटकर थाने में  ले जाकर बन्द कर दिया गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है जिसमे साफ तौर पर थानाप्रभारी द्वारा संगठन के लोगों को घसीटा जा रहा है ।

Also Read- Madhya Pradesh News: जेएच कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस- देश, प्रदेश में जिले का नाम रोशन करने वाली 40 प्रतिभाशाली बालिकाओं का किया सम्मान।

  • पहले भी रहे हैं विवादों में

राजेश सातनकर का कार्यकाल पहले भी विवादों से घिरा रहा है। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुलताई थाने में एक युवक को खिड़की से बांधकर पीटते हुए देखा गया था। इसके बावजूद, अब तक उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

  • सवालों के घेरे में पुलिस की कार्यप्रणाली

लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने मुलताई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रीय लोग और संगठन अब इस मुद्दे पर उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
यह है थानाप्रभारी पर आरोप 

  1. मुलताई थाना टीआई पर गुंडागर्दी का आरोप, ABVP नेता से मारपीट
  2. पुलिस बर्बरताः प्रकाश पवार को पीटा, दीपेंद्र पठाड़े के साथ अभद्रता
  3. विवादों में घिरे मुलताई टीआई, अब तक कोई कार्रवाई नहीं।

धरने पर बैठे अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार घसीट कर थाने में किया बंद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow