Madhya Pradesh News: आनंद उत्सव पर फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन, 5 फरवरी तक करना होगा अपलोड। 

मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आनंद उत्सव 2025 का आयोजन कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सुर्यवंशी एवं ...

By INA News Desk
Jan 20, 2025 - 15:42
64 Views
Madhya Pradesh News: आनंद उत्सव पर फोटो एवं वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन, 5 फरवरी तक करना होगा अपलोड। 
Advertisement
Advertisement
शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

बैतूल। मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आनंद उत्सव 2025 का आयोजन कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सुर्यवंशी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन के मार्गदर्शन में किया जा रहा हैं। जिला संपर्क व्यक्ति महेश गुंजेले ने बताया कि आनंद उत्सव 2025 के आयोजन के पश्चात इन कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो के लिये एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता आयोजन की गतिविधियों के फोटो एवं वीडियो पर आधारित होगी, प्रतियोगिता सभी के लिए खुली हैं।

आनंद उत्सव कार्यक्रम से जुड़े नागरिक, आनंदक, आयोजक भी इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। फोटो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपये ,वीडियो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये,द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपये प्रदान की जाएगी। कोई भी इच्छुक नागरिक राज्य आनंद संस्थान की वेबसाईट पर 5 फरवरी तक स्वयं की जानकारी सहित आयोजन की फोटो और वीडियो अपलोड कर सकेंगे।

Also Read- Madhya Pradesh News: कृषि उपज मंडी में चोरों के हौसले बुलंद- मंडी प्रबंधन पर उठ रहे सवाल, सुरक्षा व्यवस्था को मुह चिढ़ाती अव्यवस्था, किसान ने लगाए गंभीर आरोप।

प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम 3 फोटो एवं 2 वीडियो ही अपलोड कर सकेगें। वीडियो लगभग 2 मिनट तथा फोटो का साईज 3 एमबी तक का हो सकता है। जिस नाम से फोटो वीडियो अपलोड किया जाएगा,पुरस्कार की राशि उसी व्यक्ति को देय होगी। यदि एक ही फोटो एवं वीडियो एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा भेजा जाता है तो जिस व्यक्ति की इंट्री पहले होगी,चयनित होने पर पुरूस्कार उसी को प्रदान किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement