MP News: भीषण जलसंकट से जूझ रहे ग्रामीण- पीएचई के ठेकेदार की गुंडागर्दी 3 साल में भी अब तक पूरी नही हुई जलजीवन मिशन की पाइपलाइन। 

पानी के टैंकर खरीदने पर हुए मजबूर ,उपसरपंच के गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात पर नाराज ठेकेदार ने 1 साल पूर्व कर दिया काम ही बंद....

Apr 23, 2025 - 12:48
54 Views
MP News: भीषण जलसंकट से जूझ रहे ग्रामीण- पीएचई के ठेकेदार की गुंडागर्दी 3 साल में भी अब तक पूरी नही हुई जलजीवन मिशन की पाइपलाइन। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में इस वक्त पारा 40 डिग्री के पर चला गया है वहीं बाहर के आये ठेकेदारों की गुंडागर्दी के चलते ग्रामीण बून्द बून्द को तरस रहे है 3 साल पूर्व शुरू हुई योजना का कार्य अब तक पड़ा हुआ है अधूरा शिकायत करने पर भी अब तो किसी पीएचई अधिकारी ने नही लिया संज्ञान ताजा मामला जिले के चिचोली ब्लॉक से सामने आया है यहाँ तहसील मुख्यालय से लगे ग्राम गोंडू मंडई से सामने आया है यहाँ ग्वालियर के ठेकेदार की गुंडागर्दी के चलते ग्रामीणजन खासे परेशान है और वहीं उपसरपंच द्वारा पांच बार ठेकेदार के इस रवैये की शिकायत की जा चुकी है पर आज तक कोई पीएचई का अधिकारी मौके पर नही पहुँचा।

जबकि उपसरपंच का कहना है कि ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे है ठेकेदार द्वारा 1 वर्ष से काम बंद कर दिया गया है घटिया कार्य के खिलाफ आवाज उठाई थी उपसरपंच ने बता दें कि नियमानुसार कार्य ही नही किया गया पाइपलाइन ऊपर ही रोड पर पड़ी हुई है ग्राम की सीसीरोड को भी फोड़ दिया गया है आधे गांव में पाइपलाइन ही बिछाई नही गई वहीं टँकी की बात करें तो बिना स्ट्रक्चर के टंकी बनाई गई जो कि कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती है और टंकी निर्माण में भी भारी अनियमितता के आरोप भी ग्रामीणों ने लगाए है। 

Also Read- Baitul News: खेल खेल में बच्चों ने डायनामाइट को बैटरी से जोड़ा और हो गया बड़ा धमाका, 4 मासूम गंभीर घायल

उनका कहना है कि इतनी घटिया निर्माण कार्य हुआ है कि इसमें पानी रुकेगा भी या नही ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा या नही अब यहाँ सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब ठेकेदार द्वारा इतने लंबे समय से कार्य को बंद कर दिया गया है तो पीएचई के अधिकारियों द्वारा ठेकेदार पर कार्यवाही क्यों नही की जा रही है या शासन के करोड़ो की बंदरबांट में अधिकारियों की भी मिलीभगत है खैर अब देखने वाली बात होगी कि इस पूरे मामले में संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेकर कोई कार्यवाही की जाती है या भीषण गर्मी में ग्रामीण यूँ ही बून्द बून्द को तरसने को मजबूर होते ही रहेंगे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow