MP News: शिव मंदिर पर फेंके गए पत्थर तो नाराज हुए हिंदूवादी संगठन, थाने के बाद पड़ा हनुमान चालीसा

आगर मालवा जिले के मुख्यालय पर स्थित छावनी क्षेत्र में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार की रात कुछ लोगों ने मंदिर पर पत्थर फेंके जिसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया और ...

By INA News Desk
Mar 23, 2025 - 21:51
46 Views
MP News: शिव मंदिर पर फेंके गए पत्थर तो नाराज हुए हिंदूवादी संगठन, थाने के बाद पड़ा हनुमान चालीसा
Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश में शिव मंदिर पर पत्थर फेंके जाने के मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन नाराज हो गए। उसके बाद थाने के बाहर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। तो वही पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

  • "हिंदू हित का हनन हुआ तो, खून बहेगा सड़कों पर"

आगर मालवा जिले के मुख्यालय पर स्थित छावनी क्षेत्र में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार की रात कुछ लोगों ने मंदिर पर पत्थर फेंके जिसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया और हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतरा है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। भारी संख्या में लोग थाने पर पहुंचे जहां पर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के बाहर बैठकर धरना दिया।

Also Read: पंचायत अधिकारी ने ऑनलाइन गेम में लगा दिए 3 करोड़ 26 लाख रुपए, आरोपी अधिकारी गिरफ्तार

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा थाने के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा पड़े जाने के मामले को हिंदूवादी संगठन ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार कुछ लोग मंदिर पर पत्थर फेंकने का काम कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं की। वही हिंदूवादी संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा "हिंदू हित का हनन हुआ तो, खून बहेगा सड़कों पर"।

  • अज्ञात के खिलाफ थाने में सौंपा ज्ञापन

मंदिर पर हुई पत्थर बाजी के मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन के तरफ से थाना प्रभारी को एक ज्ञापन पत्र सौंपा गया है। जिसमें मांग की गई है कि 3 दिन से लगातार मंदिर पर पत्थर पर फेंककर हमला किया जा रहा है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है क्षेत्र में पहुंचकर सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है जल्द ही मामले को सॉर्ट आउट कर दिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर वापस अपने घर भेजा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement