Hardoi News: नये वीसी कक्ष का जल्द तैयार होगा प्रस्ताव- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वीसी कक्ष कुछ छोटा है इसलिए नये कक्ष की आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही थी। कलेक्ट्रेट परिसर में एक बेसमेंट ...

Nov 26, 2024 - 18:52
57 Views
Hardoi News: नये वीसी कक्ष का जल्द तैयार होगा प्रस्ताव- जिलाधिकारी

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज विवेकानंद सभागार में लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवेकानंद सभागार के ऊपर एक वीसी रूम का डिजाइन तैयार कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि एनआईसी का कार्यालय भी इसी वीसी रूम के साथ बनाया जाये। एक अन्य कक्ष बनाया जाये।

Also Read- Hardoi News: जमीन बंटवारे को लेकर हुआ विवाद- थाने में रिपोर्ट न दर्ज होने को लेकर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की फरियाद।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वीसी कक्ष कुछ छोटा है इसलिए नये कक्ष की आवश्यकता लम्बे समय से महसूस की जा रही थी। कलेक्ट्रेट परिसर में एक बेसमेंट पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया जाये। कलेक्ट्रेट परिसर में सुविधाओं के उच्चीकरण की सम्भावनाओ की तलाश की जाये। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow