Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

जिलाधिकारी ने कहा कि बिलग्राम मल्लावां मार्ग को दुर्घटना बहुल मार्ग माना जाये। सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जाये....

By INA News Desk
Nov 26, 2024 - 18:46
74 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि बिलग्राम मल्लावां मार्ग को दुर्घटना बहुल मार्ग माना जाये। सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जाये। विभिन्न स्थानों पर संकेतक लगवाए जाएं। ब्रेकर पर सफ़ेद पट्टी बनवाई जाये। लोगों व वाहन चालकों को जागरूक किया जाये।

Also Read- Hardoi News: सामुदायिक शौचालय बना कूड़े का अड्डा, ग्रामीण शौच बाहर जाने को मजबूर।

सड़क के मध्य में सफ़ेद पट्टी बनवायी जाये। ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये जाएं। वाहनों पर ओवर लोडिंग को रोका जाये। लोगों को वाहन नियंत्रित गति से चलाने के लिए प्रेरित किया जाये। यातायात पार्क के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हीकरण जल्द कराया जाये। हरदोई शहर के डिवाइडर ठीक कराये जाएं। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow