Hardoi News: हरदोई में नारी सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा बैठक, कमलावती सिंह ने दिए निर्देश। 

उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) कमलावती सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ....

By INA News Desk
Jun 27, 2025 - 19:50
44 Views
Hardoi News: हरदोई में नारी सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा बैठक, कमलावती सिंह ने दिए निर्देश। 
हरदोई। जनपद हरदोई के लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) कमलावती सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अध्यक्ष कमलावती सिंह ने सरकार द्वारा महिलाओं के हित के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और शिविरों के आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति और महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी अध्यक्ष को दी।
इसी क्रम में कमलावती सिंह ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) हरदोई का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अपचारी किशोरों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा संतोष अस्थाना, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संडीला मीना विश्वकर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow