Hardoi: रन फॉर यूनिटी मार्च- मझिया से पिहानी तक दौड़ा एकता का संदेश, पटेल को किया याद। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर एस.एस.एस. इंटर कॉलेज, मझिया में 'रन फ़ॉर यूनिटी' कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Nov 19, 2025 - 17:59
Nov 19, 2025 - 18:08
 0  38
Hardoi: रन फॉर यूनिटी मार्च- मझिया से पिहानी तक दौड़ा एकता का संदेश, पटेल को किया याद। 

रिपोर्ट- अजीत चौहान 

पिहानी (हरदोई) सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर एस.एस.एस. इंटर कॉलेज, मझिया में 'रन फ़ॉर यूनिटी' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन', सांसद जय प्रकाश, विधायक श्याम प्रकाश, जिला महामंत्री ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रा. शशांक सिंह ब्लॉक , पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह विधायक प्रतिनिधि अनुपम मिश्र, पंकज,पंकज सिंह टेनी ,और मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने किया।

  •  रैली का शुभारंभ और रूट

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के राष्ट्र गान के  साथ हुई। रैली में स्कूली बच्चों, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, बी.डी.सी. सदस्यों, भाजपा कार्यकर्ताओं और संभ्रांत व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक श्याम प्रकाश कार्यकर्ताओं के साथ आगे-आगे पैदल चलते रहे, जिससे कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा रहा। सांसद जय प्रकाश और जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने भी इस ऐतिहासिक रैली में हिस्सा लेते हुए 'सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहें' और 'भारत माता की जय' के नारों से कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

रैली जब दूसरे पड़ाव पर पहुँची, तो वहाँ ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जलपान के बाद हजारों की संख्या में यह जत्था पिहानी कस्बे की ओर रवाना हुआ।

  •  पिहानी में भव्य स्वागत और समापन

पिहानी पहुँचने पर सभी मंडल अध्यक्षों और भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष शुक्ला ने स्कूली बच्चों के बैंड-बाजे के साथ 'रन फ़ॉर यूनिटी' का ज़ोरदार स्वागत किया।  जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने सुभाष पार्क स्थित शहीद सुभाष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

हजारों की संख्या में रन फ़ॉर यूनिटी के कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ यह काफिला कस्बे के ब्लॉक रोड से कटरा बाज़ार होते हुए तीन बंदर पार्क पहुँचा। कार्यक्रम का समापन हामिद अली इंटर कॉलेज में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह के साथ हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

  •  मुख्य वक्ताओं का संबोधन

मंच का संचालन जिला महामंत्री इंजीनियर ओम वर्मा ने किया।

गोपामऊ_विधायक_श्याम_प्रकाश विधायक श्याम प्रकाश ने एकता पर ज़ोर देते हुए कहा:

"कहावत है कि उंगलियों में कोई ताकत नहीं होती, पर जब मुट्ठी बन जाती है तो वह ताकत बन जाती है।"
"हमें हिंदुस्तान के लिए एकजुट होने की ज़रूरत है और इस देश को तोड़ने वालों को जवाब देना है।"
"हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक होना पड़ेगा। सब लोग एक रहें, मजबूत रहें और इस देश को मजबूत करने का काम करें।"

  • भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन

मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा को धन्यवाद देते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया:
"सरदार पटेल जी न होते तो यह देश टुकड़ों में बँटा होता।"
"सरदार पटेल ने 62 रियासतों को एक कर दिया। अगर जम्मू-कश्मीर को भी एक करने का ज़िम्मा उन्हें दिया जाता तो यह समस्या न रहती।"
"आज विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात में लगी है, जिसे नरेंद्र मोदी जी ने बनवाया। भाजपा ने सभी महापुरुषों का सम्मान किया है।"
पहले भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, और आज मोदी जी एक बार फिर देश को ऊँचाई पर ले जाना चाहते हैं। मोदी जी मजबूत होंगे तो हम सब सुरक्षित रहेंगे।"

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा

भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के नारों के साथ मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा ने हरदोई की वीर भूमि को नमन किया:

"आज़ादी के समय और बाद में बड़ी चुनौतियाँ आईं, अंग्रेजों ने भारत को कमज़ोर करने का प्रयास किया। उस समय सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक करने का काम किया।"
"2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के विचारों को आगे बढ़ाया और 'रन फ़ॉर यूनिटी' का आयोजन किया।"

"दुर्भाग्य से, 50 साल से अधिक सत्ता चलाने वाले लोग भारत को आगे नहीं ले गए। लेकिन मोदी जी ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया और 2019 में धारा 370 हटाकर कीर्तिमान स्थापित किया।"

"मोदी जी आज भी आतंकवाद को समाप्त करने के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं। नक्सलवाद 2026 तक समाप्त हो जाएगा।"

"मोदी जी ने भारत को मेक इन इंडिया का नाम दिया है। भारत आज आत्मनिर्भर हो रहा है, डिजिटल इंडिया और स्पेस टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है।"
"2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाएंगे। इस लक्ष्य में हमें मोदी जी के साथ मिलकर सहयोग देना पड़ेगा।"

  •  आभार और समापन

अंतिम में, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' और विधायक श्याम प्रकाश जी का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन राम किशोर 'गुड्डू' गुप्ता ने किया।

 चप्पे_चप्पे_पर_पुलिस_बल_तैनात

रैली मार्ग के चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी व्यवस्था संभालने में जुटा रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके।

  • कैमरों से रखी गई निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए रैली की पूरी यात्रा को कैमरों के माध्यम से रिकॉर्ड किया गया। महत्वपूर्ण चौराहों और समापन स्थल हामिद अली इंटर कॉलेज तक पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग और स्थायी कैमरों के ज़रिए पूरी रैली पर पैनी नज़र रखी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह सुनिश्चित किया गया कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के बावजूद यातायात सुचारू रहे और सभी नागरिक सुरक्षित महसूस करें। यह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कार्यक्रम की सफलता में सहायक सिद्ध हुई।

विशेषउपस्थिति: ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां रवि प्रकाश जी ,विधायक प्रतिनिधि अनुपम मिश्र,धर्मेश मिश्रा,पंकज सिंह टेनी ,विपिन मिश्रा सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Also Read- Hardoi: गोपामऊ विधायक का बड़ा आरोप- धान खरीद केंद्रों पर 80% धान व्यापारियों का, किसानों का नहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।