Saharanpur News: दो सगी बहनों समेत चार बच्चों को कुत्ते ने नोंचा

दोनों सगी बहनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को मदरसे से चारों वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान...

By INA News Desk
Nov 8, 2024 - 00:29
109 Views
Saharanpur News: दो सगी बहनों समेत चार बच्चों को कुत्ते ने नोंचा
Advertisement
Advertisement


Saharanpur News INA.
गंगोह के संगाठेड़ा गांव में मदरसे से घर लौट रही दो सगी बहनों समेत चार बच्चों पर कुत्ते ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से करनाल रेफर कर दिया गया।

दोनों सगी बहनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बृहस्पतिवार को मदरसे से चारों वापस अपने  घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक खूंखार आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। चारों मासूम बुरी तरह से घायल हो गए।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने कुत्ते को खदेड़ कर उन्हें बचाया। जैनब और सुमैया को बुरी तरह से काटा गया। कुत्तों के आतंक से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। जैनब (6) व सुमैया (4) पुत्री युनूस, सादान (4) पुत्र सारिक और नबिया (6) पुत्री मुर्सलीन गांव संगाठेड़ा के एक मदरसे में पढ़ती हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement